Move to Jagran APP

जब इंदिरा गांधी ने रोहतक चुनावी रैली के बाद लिखा नेहरू को पत्र, पढ़ें क्या था इस पत्र में...

इंदिरा गांधी ने चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा के लिए प्रचार किया था। वहां से लौटने के बाद उन्होंने अपने पिता जवाहर लाल नेहरू को अंग्रेजी में पत्र लिखा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 09:53 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 09:56 AM (IST)
जब इंदिरा गांधी ने रोहतक चुनावी रैली के बाद लिखा नेहरू को पत्र, पढ़ें क्या था इस पत्र में...
जब इंदिरा गांधी ने रोहतक चुनावी रैली के बाद लिखा नेहरू को पत्र, पढ़ें क्या था इस पत्र में...

रोहतक [ओपी वशिष्ठ]। देश में 1957 में दूसरे आम चुनाव हुए थे। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पंजाब-हरियाणा संयुक्त प्रांत में रोहतक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से लगातार दूसरी बार प्रत्याशी थे। रोहतक में इंदिरा गांधी की पहली चुनावी जनसभा थी। इंदिरा गांधी ने चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा के लिए प्रचार किया था। इसके बाद वह फतेहपुर के लिए रवाना हो गई। वहां से लौटने के बाद उन्होंने अपने पिता जवाहर लाल नेहरू को अंग्रेजी में पत्र लिखा। स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मंत्री चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा के घर में आज भी यह पत्र संजो कर रखा गया है।

loksabha election banner

पत्र का हिंदी अनुवाद

17 फरवरी, 1957

आदरणीय पिता जी,

फतेहपुर जाते हुए भोर के समय बहुत जल्दी में ये पंक्तियां लिख रही हूं। मध्यरात्रि से पहले वापस नहीं लौट पाऊंगी। प्रतिदिन का कार्यक्रम वैसा ही रहा। कार्यक्रम की एक प्रति संलग्न कर रही हूं। हालांकि पंजाब तनाव में है लेकिन बहुत उत्साहित भी। रोहतक में मेरी जनसभा में एक लाख लोग थे, सिर्फ मेरे लिए। कल्पना कीजिए कितनी बड़ी भीड़ थी। अन्य सभाएं भी अच्छी थीं,  लेकिन इतनी बड़ी नहीं। चौधरी रणबीर सिंह ने मेरी देखभाल ऐसे की जैसे वो मेरी दादी मां हों। अचानक दोबारा बहुत अधिक ठंड हो गई है। शीत लहर चल रही थी और अब जमा देने वाली हवा है।

           प्रणाम

इंदु

हुड्डा परिवार के गांधी परिवार के साथ पुराने हैं रिश्ते

इंदिरा गांधी द्वारा 40 साल की उम्र में अपने पिता नेहरू को लिखे गए पत्र से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हुड्डा परिवार के गांधी परिवार के साथ पुराने रिश्ते हैं। 1957 में जब इंदिरा गांधी चौधरी रणबीर सिंह के बारे में लिख चुकी हैं। इंदिरा गांधी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी महम कांड में रोहतक आए थे तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की थी। इतना ही नहीं कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का काफी सम्मान करती हैं और यहीं कारण है कि उनको हरियाणा का दस साल तक मुख्यमंत्री भी बनाया। इतना ही नहीं जवाहर लाल नेहरू के साथ भी चौधरी रणबीर सिंह के गहरे सबंध थे।

इंदिरा गांधी द्वारा लिखा गया पत्र हमारे लिए गौरव की बात : दीपेंद्र हुड्डा

रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि देश की आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह के बारे लिखा गया पत्र गौरव की बात है। उनके दादा जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के साथ बिताए गए समय के बारे में बताते थे, उनको बड़ी खुशी की अनुभूति मिलती थी। इंदिरा गांधी द्वारा लिखा गया पत्र आज भी घर में एक धरोहर के रूप में रखा गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.