West Delhi Lok Sabha Election Result 2019: बीजेपी के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने 865648 वोटों से जीत हासिल की
West Delhi Lok Sabha Election Result 2019 भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार महाबल मिश्रा और आप के बलबीर सिंह जाखड़ को हरा कर जीत हासिल कर ली है।
नई दिल्ली, जेएनएन। West Delhi Lok Sabha Election Result 2019: पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार महाबल मिश्रा और 'आप' के बलबीर सिंह जाखड़ को हरा कर जीत हासिल कर ली है। प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को 865648 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार महाबल मिश्रा 287162 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। और तीसरे स्थान पर 'आप' के बलबीर सिंह जाखड़ 251873 वोट पाकर रहे।
वर्ष 2014 में, राष्ट्री य राजधानी क्षेत्र दिल्ली राज्य में, पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से प्रवेश वर्मा का निर्वाचन हुआ। उन्हें 651395 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने जरनैल सिंह को 268586 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी आप थी। 2014 में कुल 66.13 प्रतिशत वोट पड़े।
पश्चिम दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भारतीय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 7 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र 2002 में गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में अस्तित्व में आया। यहां पहली बार लोकसभा निर्वाचन के लिए 2009 में मतदान हुआ। इस संसदीय क्षेत्र में मादीपुर, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, जनकपुरी, उत्तम नगर, द्वारका और नजफगढ़ समेत 10 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस जिले को सरस्वती विहार, नरेला, मॉडल टाउन उपमंडल में विभाजित किया गया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप