Lok Sabha Elections 2019: बंगाल में TMC के 42 प्रत्याशी घोषित, 17 महिलाओं को टिकट
TMC. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मंगलवार को बंगाल में 42 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इनमें 17 महिलाओं को टिकट मिला है।
कोलकाता, जेनएन। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बंगाल में मंगलवार को अपने 42 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पश्चिम बंगाल की सीएम व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 17 महिलाओं को टिकट दिया है। साथ ही, टीएमसी असम में छह, बिहार में दो, झारखंड में तीन सीट, अंडमान में एक और ओ़डिशा में दो सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
जानें, कौन कहां से होगा प्रत्याशी
लोकसभा प्रत्याशी
दार्जिलिंग-(गोजमुमो-विधायक-अमर सिंह राई (नया)
जलपाईगुड़ी-विजय चंद्र बर्मन
कूचबिहार-परेश चंद्र अधकारी (नया)
अलीपुरद्वार-दशरथ तिरके
रायगंज-कन्हाइया लाल अग्रवाल (नया)
बालुरघाट-अर्पिता घोष
मालदा उत्तर- मौसम बेनजीर नूर (नया)
मालदा- दक्षिण मोअज्जम हुसैन
जंगीपुर-खलीलुर्रहमान (नया)
मुर्शिदाबाद-अबू ताहिर खान (नया)
बहरमपुर-अपूर्वा सरकार (नया)
कृष्णानगर-महुआ मोइत्रा (नया)
रानाघाट-रूपाली बिश्वास (नया)
बर्दवान पूर्व-सुनील मंडल
बर्दवान दुर्गापुर- मुमताज संघमित्रा
आसनसोल-मुनमुन सेन
बोलपुर-असित माल
बीरभूम-शताब्दी रॉय
बनगांव- ममताबाला ठाकुर
बैरकपुर-दिनेश त्रिवेदी
हावड़ा-प्रसून बंद्योपाध्याय
उलबेड़िया-शाजदा अहमद
श्रीरामपुर- कल्याण बंद्योपाध्याय
हुगली-रत्न दे नाग
आरामबाग- अपरूपा पोद्दार
तमलुक- दिव्येंदू अधकारी
कांथी-शिशिर अधिकारी
घटाल-दीपक अधकारी (देव)
झाड़ग्राम-बीरभाह सोरेन (नया)
मेदिनीपुर- मानस भुइयां (नया)
पुरुलिया-मृगांक महतो
बांकुड़ा-सुब्रत मुखर्जी (नया)
बिष्णुपुर-श्यामल सांतरा (नया)
दमदम-सौगत राय
बारासात- काकोली घोष दस्तीदार
बसीरहाट-नुसरत जहां
जयनगर-प्रतिमा मंडल
मथुरापुर-चौधरी मोहन जटुआ
डायमंड हार्बर-अभिषेक बंद्योपाध्याय
जादवपुर-मिमी चक्रवर्ती (नया)
कोलकाता दक्षिण-माला रॉय (नया)
कलकत्ता उत्तर- सुदीप बंद्योपाध्याय