Move to Jagran APP

धनबाद में 20 और गिरिडीह में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, दांव पर दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा

छठे चरण के चुनाव के तहत राज्य की चार लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा। बात धनबाद और गिरिडीह लोकसभा सीट की करें तो धनबाद से 20 और गिरिडीह से 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

By Deepak PandeyEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 11:44 AM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 11:44 AM (IST)
धनबाद में 20 और गिरिडीह में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, दांव पर दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा
धनबाद में 20 और गिरिडीह में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, दांव पर दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा

जागरण संवाददाता, धनबाद: छठे चरण के चुनाव के तहत राज्य की चार लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा। बात धनबाद और गिरिडीह लोकसभा सीट की करें तो धनबाद से 20 और गिरिडीह से 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन दोनों सीटों पर दो-दो महिलाएं भी चुनाव लड़ रही हैं। वहीं गिरिडीह सीट से चार और धनबाद से नौ प्रत्याशी निर्दलीय हैं।

prime article banner

पीएन को हैट्रिक लगाना है तो कीर्ति तोडऩा चाहते हैं भाजपा का तिलिस्म: धनबाद से भाजपा के निर्वतमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार कीर्ति झा आजाद के साथ है। पीएन सिंह धनबाद लोकसभा सीट से 2009 और 2014 में सांसद रहे हैं। यदि इस बार जीते तो उनकी हैट्रिक होगी। जबकि कीर्ति झा आजाद भाजपा के इस तिलिस्म को तोडऩे की फिराक में हैं। मुकाबला कांटे का है।

गिरिडीह में दोनों संसद जाने को बेकरार: गिरिडीह सीट पर आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी और झामुमो के जगरनाथ महतो के बीच का मुकाबला है। चंद्रप्रकाश चौधरी झारखंड सरकार में मंत्री हैं और विधानसभा में रामगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं जगरनाथ महतो डुमरी से झामुमो के विधायक हैं। पिछली बार भी लोकसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन भाजपा के निवर्तमान सांसद रवींद्र पांडेय के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों संसद जाने की ख्‍वाहिश पाले हैं।

12 मई को ईवीएम में बंद होगी किस्मत: इन दोनों सीटों पर 12 मई को मतदान होना है। प्रशासनिक स्तर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के बाद दोनों सीटों के कुल 35 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी, जिसका फैसला 23 मई को मतगणना होने पर होगा।

धनबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी: कीर्ति झा आजाद, पशुपतिनाथ सिंह, माधवी सिंह, मेघनाथ रवानी, दीपक कुमार दास, मंतोष कुमार मंडल, मिहिरचंद्र मंडल, मेराज खान, रामलाल महतो, सुधीर कुमार महतो, हीरालाल संखवार, उमेश पासवान, बामापद बाउरी, राजेश कुमार सिंह, लक्ष्मी देवी, वरूण कुमार, संजय पासवान, केसी सिंहराज, प्रेम प्रकाश पासवान और सिद्धार्थ गौतम।

गिरिडीह लोकसभा सीट से प्रत्याशी: चंद्रप्रकाश चौधरी, जगरनाथ महतो, रसूल बक्श, अमित जानी, अहमद अंसारी, चंद्रदेव प्रसाद ऐहरा, जोगेश्वर ठाकुर, द्वारका प्रसाद लाल, मधुसूदन, शिबू सिंह, शोहराब शाह, राजेंद्र दसौंधी, संजीव कुमार महतो, सिम्मी सुमन और सुनीता टुडू।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.