Move to Jagran APP

Bihar Lok Sabha Election Phase 6: आठ सीटों पर 59.38 फीसद वोटिंग, 127 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत EVM में कैद

Bihar Lok Sabha Election Phase 6 Voting बिहार की आठ सीटों पर मतदान खत्‍म हो गया। इसके साथ ही 127 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत इवीएम में कैद हो गई।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 06:34 AM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 01:50 PM (IST)
Bihar Lok Sabha Election Phase 6: आठ सीटों पर 59.38 फीसद वोटिंग, 127 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत EVM में कैद
Bihar Lok Sabha Election Phase 6: आठ सीटों पर 59.38 फीसद वोटिंग, 127 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत EVM में कैद

पटना [जागरण टीम]। बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण (Bihar Lok Sabha Election 2019 Phase 6) का मतदान संपन्‍न हो गया। इस चरण में आठ सीटों पर मतदाताओं ने वोट डाले। छठे चरण के आठों सीटों पर औसतन 59.38 फीसद मतदान हुआ। इसके साथ ही 127 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत इवीएम में कैद हो गई। रविवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, वाल्मीकिनगर, सिवान और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ। इस चरण में सर्वाधिक मतदान वाल्‍मीकि नगर व पश्चिमी चंपारण में 63 फीसद तथा सबसे कम महाराजगंज में 52 फीसद मतदान हुआ। 


loksabha election banner

छठे चरण की वोटिंग खत्‍म होेने के साथ कई दिग्‍गजों की किस्‍मत इवीएम में कैद हो गई। इस चरण में केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश सिंह, बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्‍नी हिना शहाब, बाहुबली अजय सिंह की पत्‍नी कविता सिंह, सांसद रमा देवी, सांसद संजय जायसवाल, रंधीर सिंह, शाश्‍वत केदार, आलोक कुमार सुमन, सुरेंद्र राम आदि चुनाव मैदान में हैं।  



इस दौरान छिटपुट घटनाएं भी हुईं। पूर्वी चंपारण में भाजपा प्रत्‍याशी सह सांसद संजय जायसवाल का घेराव किया गया, लेकिन प्रशासन ने तत्‍काल कार्रवाई की और उन्‍हें सुरक्षा में घेरे में ले लिया। नरकटिया के बूथ संख्‍या 162/163 पर काफी देर तक हंगामा हुआ। चुनाव आयोग ने कहा- स्थिति कंट्रोल में है। उधर बनियापुर में राजद व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना हुई। इस मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है।  इसी तरह, वैशाली लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मीनापुर के बूथ नंबर 38 व 39 पर जमकर बवाल हुआ। थोड़ी देर के बाद मामला शांत हुआ। वहीं शिवहर में बूथ पर गोली लगने से घायल मतदानकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
 

कितने पड़े वोट, जानिए
छठे चरण के चुनाव में बिहार की सभी आठ सीटों पर कुल 59.38 फीसद वोटिंग हुई। विस्‍तृत विवरण नीचे देखें...
06.00 PM तक मतदान (फीसद में)  
- वाल्‍मीकिनगर: 63.80 
- पश्चिमी चंपारण: 63.90 
- पूर्वी चंपारण: 58.70 
- शिवहर: 60.00 
- वैशाली: 61.37
- गोपालगंज: 59.20
- सिवान: 56.75
- महाराजगंज: 52.12
05.00 PM तक मतदान (फीसद में) 
 
- वाल्‍मीकिनगर: 61.81 
- पश्चिमी चंपारण: 63.09 
- पूर्वी चंपारण: 53.75 
- शिवहर: 55.25 
- वैशाली: 54.00
- गोपालगंज: 54.95
- सिवान: 52.00
- महाराजगंज: 47.00
04.00 PM तक मतदान (फीसद में)  
- वाल्‍मीकिनगर: 58.17 
- पश्चिमी चंपारण: 57.40 
- पूर्वी चंपारण: 48.50 
- शिवहर: 46.25 
- वैशाली: 52.00
- गोपालगंज: 47.34
- सिवान: 48.00
- महाराजगंज: 43.00
03.00 PM तक मतदान (फीसद में) 

- वाल्‍मीकिनगर: 52.02
- पश्चिमी चंपारण: 48.33
- पूर्वी चंपारण: 45.75
- शिवहर: 43.50
- वैशाली: 46.94
- गोपालगंज: 43.76
- सिवान: 41.50
- महाराजगंज: 37.00
02.00 PM तक मतदान (फीसद में) 
- वाल्‍मीकिनगर: 42.41
- पश्चिमी चंपारण: 41.88
- पूर्वी चंपारण: 40.50
- शिवहर: 39.20
- वैशाली: 40.50
- गोपालगंज: 42.28
- सिवान: 38.15
- महाराजगंज: 35.00
01.00 PM तक मतदान (फीसद में) 
- वाल्‍मीकिनगर: 34.48
- पश्चिमी चंपारण: 38.62
- पूर्वी चंपारण: 37.20
- शिवहर: 35.80
- वैशाली: 35
- गोपालगंज: 41
- सिवान: 35.20
- महाराजगंज: 22.20
12.00 PM तक मतदान (फीसद में) 
- वाल्‍मीकिनगर: 31.30
- पश्चिमी चंपारण: 35.05
- पूर्वी चंपारण: 35.40
- शिवहर: 32.50
- वैशाली: 29.40
- गोपालगंज: 27.80
- सिवान: 25.00
- महाराजगंज: 21.10
11.00 AM तक मतदान (फीसद में) 
- वाल्‍मीकिनगर: 21.50
- पश्चिमी चंपारण: 21.80
- पूर्वी चंपारण: 22.50
- शिवहर: 21.20
- वैशाली: 25.50
- गोपालगंज: 20.60
- सिवान: 21.00
- महाराजगंज: 18.30
10.00 AM तक मतदान (फीसद में) 
- वाल्‍मीकिनगर: 13.07
- पश्चिमी चंपारण: 13.00
- पूर्वी चंपारण: 16.40
- शिवहर: 15.70
- वैशाली: 20.00
- गोपालगंज: 16.40
- सिवान: 15.00
- महाराजगंज: 16.90
09.00 AM तक मतदान (फीसद में)
- वाल्‍मीकिनगर: 8.90
- पश्चिमी चंपारण: 8.70
- पूर्वी चंपारण: 4.98
- शिवहर: 9.06
- वैशाली: 9.00
- गोपालगंज: 10.50
- सिवान: 13.00
- महाराजगंज: 5.60
08.00 AM तक मतदान (फीसद में)
- वाल्‍मीकिनगर: 5.80
- पश्चिमी चंपारण: 5.40
- पूर्वी चंपारण: 3.25
- शिवहर: 2.50
- वैशाली: 4.00
- गोपालगंज: 3.50
- सिवान: 6.00
- महाराजगंज: 2.30

कहां किसके बीच है मुकाबला, जानिए
छठे चरण के चुनाव में बिहार की सभी आठ सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच ही मुकाबला होता दिख रहा है। हालांकि, इसमें दलों में आंतरिक असंतोष, बेटिकट सांसदों के रुख तथा बदले जमीनी समरकरण अहम भूमिका निभाएंगे। लोकसभावार बात करें तो मुकाबले की स्थिति कुछ यूं दिख रही है...

पूर्वी चंपारण: यहां बीजेपी के सिटिंग सांसद राधामोहन सिंह फिर एनडीए के प्रत्‍याशी हैं। उनका मुकाबला आरएलएसपी के आकाश कुमार सिंह से है। 

- पश्चिमी चंपारण: यहां बीजेपी के सिटिंग सांसद डॉ. संजय जायसवाल ही एनडीए के प्रत्‍याशी हैं। उनका मुकाबला महागठबंधन के राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) प्रत्‍याशी ब्रजेश कुमार कुशवाहा से हो रहा है।


- शिवहर: यहां बीजेपी की सिटिंग सांसद रमा देवी फिर एनडीए के प्रत्‍याशी हैं। उनके मुकाबले में महागठबंधन के राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) प्रत्‍याशी सैयद फैजल अली ताल ठोक रहे हैं।


- महाराजगंज:
यहां बीजेपी के सिटिंग सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल फिर एनडीए प्रत्‍याशी हैं। उनके मुकाबले में महागठबंधन के आरजेडी प्रत्‍याशी रणधीर सिंह हैं।


- वाल्मीकिनगर:
यहां के वर्तमान सांसद बीजेपी के सतीश चंद्र दुबे हैं। लेकिन एनडीए में यह सीट जेडीयू के खाते में गई है। यहां जेडीयू के बैद्यनाथ प्रसाद महतो और महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्‍याशी शाश्वत केदार के बीच मुकाबला है।


- गोपालगंज:
यहां के वर्तमान बीजेपी सांसद जनकराम बेटिकट कर दिए गए हैं। यहां एनडीए के लिए जेडीयू प्रत्‍याशी अजय कुमार सुमन चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ महागठबंधन के आरजेडी प्रत्‍याशी सुरेंद्र राम हैं।


- सिवान:
यहां के वर्तमान बीजेपी सांसद ओम प्रकाश यादव को टिकट नहीं मिला। यहां एनडीए से जेडीयू की कविता सिंह प्रत्‍याशी हैं। उनका मुकाबला महागठबंधन की आरजेडी प्रत्‍याशी हिना शहाब से है।


- वैशाली:
यहां एलजेपी ने अपने सिटिंग सांसद रामा सिंह को टिकट नहीं दिया। उनके बदले पार्टी ने वीणा देवी को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला महागठबंधन के आरजेडी राजद प्रत्‍याशी रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.