Jharkhand Lok Sabha Election 2019: गिरिडीह-जमशेदपुर-सिंहभूम में बढ़ा मतदान, धनबाद में घटा
Jharkhand Lok Sabha Election 2019. पीठासीन पदाधिकारियों से प्राप्त रजिस्टर की समीक्षा के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को अंतिम आंकड़े जारी किए गए।
By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 14 May 2019 05:35 AM (IST)Updated: Tue, 14 May 2019 05:35 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनाव 2014 की अपेक्षा इस बार गिरिडीह, जमशेदपुर, सिंहभूम में मतदान बढ़ा है। पीठासीन पदाधिकारियों से प्राप्त रजिस्टर की समीक्षा के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को जारी अंतिम आंकड़े में ये बातें सामने आई हैं। हालांकि धनबाद पहली संसदीय सीट है, जहां अब तक हुए मतदान में आंशिक कमी आई है।
गिरिडीह में कुल 66.94 फीसद मतदान हुआ, जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में यहां महज 64.25 फीसद वोट ही पड़े थे। इसी तरह, जमशेदपुर में कुल 67.19 फीसद मतदान हुआ। पिछले चुनाव में यहां 66.33 फीसद ही वोट पड़े थे। सिंहभूम में इस बार 69.27 फीसद वोट पड़े, पिछली बार यहां 69.00 फीसद मतदान हुआ था।
वहीं, धनबाद में जहां पिछले चुनाव में 60.53 फीसद मतदान हुआ था, वहीं इस बार 60.37 फीसद वोट पड़े। इस तरह यहां मतदान में आंशिक कमी आई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें