Lok Sabha Election 2019 : लोकतंत्र का भाग्य विधाता, जागरूक मतदाता - जागरूक मतदाता
Lok Sabha Election 2019. मंगलवार सुबह सात बजे बिस्टूपुर के पोस्टल पार्क में खूब गहमा-गहमी थी। सबकी जुबां पर नारे गूंज रहे थे।
जमशेदपुर, जेएनएन। मंगलवार सुबह सात बजे बिस्टूपुर के पोस्टल पार्क में खूब गहमा-गहमी थी। सबकी जुबां पर नारे गूंज रहे थे। लोकतंत्र का भाग्य विधाता, जागरूक मतदाता, जागरूक मतदाता। जागरूक समाज की क्या पहचान, शत-प्रतिशत होगा मतदान.., आदि नारे गूंज रहे थे।
पोस्टल पार्क से निकलकर वोट रैली पीएम मॉल तक गई। इसमें मुख्यरूप से श्री रामकृष्ण हाई स्कूल बिस्टुपुर के विद्यार्थी और शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे। रैली में शामिल स्कूल के छात्र-छात्रओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोगों ने दैनिक जागरण की पहल की सराहना की।
गालूडीह में भी निकली रैली
घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के गालूडीह में भी वोट रैली निकली। इसमें वीणा पाणि ज्ञानोदय मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चे और शिक्षक -शिक्षिकाएं शामिल हुए। इस दौरान पहले मतदान-पिफर जलपान का नारा गूंजा।
पहला मुद्दा,पहला वोट
पहला मुद्दा, पहला वोट मुहिम के तहत सभी जिलों में दैनिक जागरण वोट यात्रा निकालकर मतदाताओं को जागरूक कर रहा है। वोट यात्रा में शामिल होकर हर खास-ओ आम अभियान को समर्थन दे रहे हैं। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान के तहत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।