Valmiki Nagar Lok Sabha Election Result 2019 : मोदी लहर में बैद्यनाथ प्रसाद महतो 354616 मतों से विजयी
Valmiki Nagar Lok Sabha Election Result 2019 वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू की ओर से वैद्यनाथ प्रसाद महतो ने कांग्रेस के शाश्वत केदार को हराया।
नई दिल्ली, जेएनएन। Valmiki Nagar Lok Sabha Election Result 2019: वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू के वैद्यनाथ प्रसाद महतो को 602660 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के शाश्वत केदार को 248044 मत मिले। इस तरह बैद्यनाथ प्रसाद महतो 354616 मतों से विजयी रहे।
वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से सतीश चन्द्र दुबे ने जीत हासिल की थी। उन्हें 364013 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने पूर्णमासी राम को 117795 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 61.8 प्रतिशत वोट पड़े।
पटना से 295 किलोमीटर दूर गंडक नदी के किनारे बसे वाल्मीकिनगर का पौराणिक महत्व है। कहा जाता है कि यहां बने आश्रम में महर्षि वाल्मीकि रहते थे। वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र पश्चिम चंपारण जिले में है। वर्ष 2002 के परिसीमन के बाद 2008 में पहली बार यह क्षेत्र अस्तित्व में आया। इससे पहले यह बगहा के नाम से जाना जाता था। वर्ष 2009 में पहली बार चुनाव होने पर जेडीयू के वैद्यनाथ प्रसाद महतो यहां से जीते। वर्ष 2014 में बीजेपी के सतीशचंद्र दुबे यहां से जीतकर लोकसभा पहुंचे। निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के पूर्णमासी राम और जेडीयू के वैद्यनाथ प्रसाद महतो रहे थे। पिछले दोनों चुनाव बीजेपी और जेडीयू के उम्मीदवारों ने जीते।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप