Uttara Kannada Lok Sabha Election Result 2019 : उत्तर कन्नड़ में अनंतकुमार हेगड़े का जलवा, सबसे आगे
Uttara Kannada Lok Sabha Election Result 2019 LIVE उत्तर कन्नड़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से श्री अनंतकुमार हेगड़े जेडीएस से ए आमंद और आरएसपीएस से ए नागराज चुनाव
नई दिल्ली, जेएनएन। Uttara Kannada Lok Sabha Election Result 2019 LIVE: उत्तर कन्नड़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से श्री अनंतकुमार हेगड़े, जेडीएस से ए आमंद और आरएसपीएस से ए नागराज चुनाव लड़ रहे हैं।
अनंतकुमार हेगड़े को 786042, ए आमंद को 306393 और एन नागराज को 3378 वोट मिले हैं। अभी अंतिम नतीजे घोषित होने बाकी है।
वर्ष 2014 में, कर्नाटक राज्य में, उत्तर कन्नड़ लोकसभा क्षेत्र से अनंत कुमार हेगड़े का निर्वाचन हुआ. उन्हें 546939 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेपी है. उन्होंने प्रशांत आर देशपांडे को 140700 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी. 2014 में कुल 69.04 प्रतिशत वोट पड़े.
उत्तर कन्नड़, कर्नाटक के 28 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। इसका मुख्यालय कर्वार है। उत्तर कन्नड़ में सी फूड काफी पसंद किया जाता है। 1952 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जोआचिम पीएदादे अल्वा सांसद बने थे। यहां रहने वाले लोग फिश करी और चावल खाना बहुत पसंद करते हैं। पर्यटन स्थलों की बात करें तो यहां भगवान शिव की प्रतिमा काफी प्रसिद्ध है। ये दूनिया की दूसरी नंबर की सबसे ऊंची प्रतिमा है। दिल्ली से उत्तर कन्नड़ की दूरी 2,037 किलोमीटर है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप