Move to Jagran APP

Uttar Pradesh Election Result 2019 LIVE Updates : लखनऊ से राजनाथ सिंह करीब सवा दो लाख वोट से चल रहे आगे

राजनाथ सिंह करीब दो लाख 33 हजार वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की पूनम सिन्हा सेे आगे चल रहे हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 12:12 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 04:36 PM (IST)
Uttar Pradesh Election Result 2019 LIVE Updates : लखनऊ से राजनाथ सिंह करीब सवा दो लाख वोट से चल रहे आगे
Uttar Pradesh Election Result 2019 LIVE Updates : लखनऊ से राजनाथ सिंह करीब सवा दो लाख वोट से चल रहे आगे

लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ संसदीय सीट पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दूसरी पारी खेलने की तैयारी करने जा रहे हैं। दोपहर तक राजनाथ सिंह करीब दो लाख 33 हजार वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की पूनम सिन्हा सेे आगे चल रहे हैं। एग्जिट पोल  के सर्वे भी बता रहे थेे कि राजनाथ सिंह की जीत सुनिश्चित है।

loksabha election banner

वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव राजनाथ सिंह भारी मतों से जीता था। वर्ष 2014 के चुनाव में राजनाथ सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार रहीं प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी को भारी मतों से हराया था। राजनाथ को 561106 मत तो रीता को 288357 मत मिले थे। ढलती उम्र के साथ राजनीति से तौबा करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि को उनके खास माने जाने वाले लालजी टंडन ने संभाला था। अटल की खड़ाऊ के सहारे टंडन 2009 में संसद पहुंचे थे और वर्ष 2014 के चुनाव में लालजी टंडन का भाजपा से टिकट कटने के बाद राजनाथ सिंह को मैदान में उतारा गया था।

राजनीतिक यात्रा

-1977 में पहली बार राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर क्षेत्र से विधायक बने। राजनाथ सिंह 1977 में भाजपा के राज्य सचिव बने। 1986 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव बनने वाले राजनाथ सिंह 1988 में इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाए गए।

-1988 में उत्तर प्रदेश की विधानपरिषद के सद्स्य चुने गए।

-1991 में उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।

-1994 में राज्य सभा के सदस्य बने।

-25 मार्च 1997 को ये उत्तर प्रदेश (भाजपा पार्टी) के प्रदेश अध्यक्ष बने।

22 नवम्बर 1999 को, वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री बने।

-28 अक्टूबर 2000 को, उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य के 19वें मुख्यमत्रीं के रूप में शपथ ग्रहण की।

-2002 में राजनाथ सिंह भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बने।

-24 मई 2003 को, केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया और उसके बाद उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण के लिए कार्य किया।

-2004 में इन्हें भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया।

-भाजपा में राजनाथ सिंह के आगे बढऩे की यात्रा जारी रही। 31 दिसंबर 2005 को वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए।

-2009 उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद क्षेत्र से सांसद चुने गए।

-2014 उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ क्षेत्र से सांसद चुने गए।

-26 मई 2014 को राजनाथ सिंह केंद्रीय गृहमंत्री बनाए गए। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.