Move to Jagran APP

बिहार में बरसे यूपी के सीएम योगी- 'इतिहास और भूगोल बदलने का काम कर रही कांग्रेस'

पूर्वी चंपारण के अरेराज में केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री के लिए यूपी सीएम ने मांगा वोट। कहा- कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने किया देश को बांटने का काम।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 06:04 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 11:08 PM (IST)
बिहार में बरसे यूपी के सीएम योगी- 'इतिहास और भूगोल बदलने का काम कर रही कांग्रेस'
बिहार में बरसे यूपी के सीएम योगी- 'इतिहास और भूगोल बदलने का काम कर रही कांग्रेस'

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार की धरती सदैव ज्ञान और प्रेरणा की धरती है। लोकसभा का चुनाव देश का चुनाव होता है। इस चुनाव से यह तय होता है कि हमारा देश कहां जाएगा। हम अपने देश को किन हाथों में दे रहे हैं। यह चुनाव गली, मोहल्ला, पंचायत, नगर पंचायत का नहीं बल्कि देश और भारत माता की रक्षा किनके के हाथों में होगी, इसका चुनाव है। वे शुक्रवार को पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के अरेराज के महंत शिवशंकर गिरि डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में एनडीए प्रत्याशी केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ङ्क्षसह के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 

loksabha election banner

 उन्‍होंने कहा- पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा अयोध्या गई थीं। रामलला का दर्शन नहीं किया। पूछने पर बताया कि वह जगह विवादित है। योगी ने लोगों से पूछा कि भगवान राम कभी विवादित हो सकते हैं क्या। यह कांग्रेस भगवान राम को विवादित कहकर क्या बताना चाहती है। यह आपको तय करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह चाल पहली नहीं है। इसके पहले भी 2005 में राजद समर्थित कांग्रेस की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दे कर कहा था कि राम और कृष्ण थे ही नहीं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि राम और कृष्ण नहीं थे तो यह सीतामढ़ी कहां से आ गई। मां सीता की जन्मभूमि और शरण भूमि बिहार में कहां से आ गई। इतिहास और भूगोल को बदलने का काम कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा है। राम और कृष्ण पर सवाल खड़ा कर ये कांग्रेसी लोग हमारे अस्तित्व को मिटाना चाहते हैं। अयोध्या में आने वाले लाखों लाख श्रद्धालुओं को यह सुनकर पीड़ा होती है कि रामलला विवादित हैं। जब इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने आदेश यह स्वीकार किया है कि जिस जगह पर रामलला विराजमान है।

भावनाओं से खिलवाड़ करने की आदत कांग्रेस व उसके सहयोगियों की

कांग्रेस की आदत है कि वह भावनाओं के साथ खिलवाड़ करती है। यहीं आदत उसके सहयोगी दलों की भी है। लोकसभा चुनाव आते ही बिहार के सभी राजनीतिक दल एकजुट हुए हैं। उनका एक ही उद्देश्य है मोदी को रोको। मोदी को रोकने का मतलब है, भारत में फिर से राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना। भारत को भ्रष्टाचार डूबोना, किसानों को बदहाल करना और लालू जी जैसे घोटालेबाजों को बचाना ही इनका उद्देश्य है।

अराजकता और गुंडागर्दी के खिलाफ एक बार फिर खड़ा होगा बिहार

मैं देश की अनेक राज्यों में भ्रमण कर देख रहा हूं कि मोदी जी को 2014 की तुलना में इस बार अपार जनसमर्थन मिल रहा है। मोदी जी ने आवास, बिजली, गैस कनेक्शन किसी की जाति को देखकर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हम जात-पात, मजहब, क्षेत्र, भाषा नहीं बल्कि गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं को साथ लेकर विकास करेंगे। स्वाधीनता संग्राम में बिहार ने अग्रणी भूमिका निभाई है। यह तय है कि बिहार अराजकता व गुंडागर्दी के खिलाफ एक बार फिर खड़ा होगा।

 जब कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लागू की थी। उसके खिलाफ बिहार ने ही सबसे पहले आवाज उठाई थी। इतिहास गवाह है कि चंपारण के महान स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार शुक्ल के आग्रह पर गांधीजी ने चंपारण आकर सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की। बिहार से ही गांधी जी ने पूरे देश को एकजुट किया। बिहार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

आरजेडी की सरकार ने जनता को लालटेन युग में जीने पर मजबूर किया

आरजेडी की सरकार ने जनता को लालटेन युग में जीने को मजबूर कर दिया था। केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार ने बिहार से लालटेन को उखाड़ फेंकने का काम किया। साढ़े 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत शुरुआती किस्त की राशि भेजी जा चुकी है। 50 करोड़ गरीबों को निशुल्क 5 लाख सालाना इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत दिया जा रहा है।

यूपी में भाजपा सरकार आते ही 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया। अवैध बूचडख़ाने 24 घंटे के अंदर बंद किए गए। बहन बेटियों की इज्जत की रक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया। जमीन पर से अवैध कब्जे को हटाया गया। अपराध और गुंडागर्दी को यूपी से समाप्त कर उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया गया। हमने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को जेल होगा या राम नाम सत्य होगा।

  उत्तर प्रदेश के अंदर गाजियाबाद से लेकर हरिद्वार तक चार करोड़ कांवरिया कांवर लेकर निकलते थे। पिछली सरकार ने बंद करा दिया। हमने कहा कि इसे फिर से चालू करो। साथ ही डीजे, शंख, झाल, ढोल, नगाड़े भी बजेंगे। यह भगवान की शिव यात्रा है कोई शव यात्रा नहीं। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर कांवरियों पर फूलों की बारिश की जाए। आज वैश्विक मंच पर भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने राष्ट्रहित के लिए और देश हित के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि एक बार फिर राधामोहन सिंह को जीता कर संसद भेजने का काम करिए। देश में मजबूत इच्छाशक्ति की सरकार बनेगी।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.