साइकिल पर हाथी सवार है तो पंचर होना तय : स्मृति ईरानी
बदायूं लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्या के समर्थन में आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति रानी ने सपा कांग्रेस बसपा पर जमकर हमला बोला।
सम्भल। बदायूं लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्या के समर्थन में आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति रानी ने सपा, कांग्रेस, बसपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस के परिवार की जनता अब परिक्रमा नहीं करेगी। उनकी सरकार में लोगों को भला नहीं हुआ।
शनिवार को रजपुरा रामलीला ग्राउंड पर हुई जनसभा में केंद्रीय मंत्री ने सपा-बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि साइकिल पर हाथी सवार हो गया है। अब साइकिल का पंचर होना तय है। इसके बाद उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं का गुणगान करते हुए लोगों से अपने प्रत्याशी के हित में मतदान करने की अपील की। कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक गरीब मां का बेटा पहले मुख्यमंत्री बना फिर देश का प्रधानमंत्री बनकर लोगों की सेवा कर रहा है। पीएम मोदी ने गरीबों का दर्द समझते हुए नौ करोड़ शौचालय का निर्माण कराया। गरीब लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराए गए। ऋण माफी योजना के तहत अकेले बदायूं में 65000 किसानों को ऋणमाफी योजना का लाभ मिला है। बदायूं से विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि मोदी के 56 इंच सीने के बल पर दुश्मनों को करारा जबाब देने से लेकर सरकार के विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य के अलावा क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार, जिलाध्यक्ष राजेश ङ्क्षसघल, जिला पंचायत सदस्य रूपकिशोर, विजेन्द्र ङ्क्षसह यादव, ब्लाक प्रमुख दिव्य प्रकाश यादव, ङ्क्षसचाई मंत्री धर्मपाल ङ्क्षसह, राजपाल ङ्क्षसह यादव, प्रशांत अग्रवाल ने भी संबोधित किया।