विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आचार संहिता के उल्लंघन से रोका तो केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने SDM को दी धमकी

By Manish PandeyEdited By:
Published: Sun, 31 Mar 2019 08:19 AM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 10:21 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को बीजेपी से दोबारा टिकट मिला है जिसके बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

आचार संहिता के उल्लंघन से रोका तो केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने SDM को दी धमकी
आचार संहिता के उल्लंघन से रोका तो केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने SDM को दी धमकी

बक्सर, एएनआइ। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे मेंं हर नेता को इसका पालन करना चाहिए । अपने संसदीय क्षेत्र पहुंंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला लगा है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बीजेपी से दोबारा टिकट मिलने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

इस दौरान उनके साथ गाड़ियों का एक लंबा काफिला भी  मौजूद था, जो कि अनुमति से कहीं ज्यादा थी। जिसको लेकर SDM कृष्ण कुमार उपाध्याय ने अश्विनी चौबे से सवाल पूछा। लेकिन सवाल पूछने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे अपना आपा खो बैठे और एस डीएम को आपत्तिजनक शब्द कह डाले। उन्होंने कहा कि ये गांड़ियां मेरी है और आप इसे जब्त नहीं कर सकतें।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एसडीएस  केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को समझाने में लगे हुए हैं। इससे नाराज केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि ये किसका आदेश है। अगर हिम्मत है तो मुझे जेल भेजकर दिखाओ।

 देखें वीडियोः-