Move to Jagran APP

2028 तक भारत विकास में चीन, अमरीका को भी पीछे छोड़ देगा: राजनाथ सिंह

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भाजपा प्रत्‍याशी के समर्थन में चमोली पौड़ी जिले में जनसभा को संबोधित कि‍या।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 10:54 AM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 08:52 PM (IST)
2028 तक भारत विकास में चीन, अमरीका को भी पीछे छोड़ देगा: राजनाथ सिंह
2028 तक भारत विकास में चीन, अमरीका को भी पीछे छोड़ देगा: राजनाथ सिंह

देहरादून, जेएनएन। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा 2028 तक भारत विकास में चीन, अमरीका को भी पीछे छोड़ देगा। कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री को चोर बता रही है, इसका जवाब उन्हें जनता देगी। हमारी सरकार में एक करोड़ से अधिक लोगों को पक्का मकान बनाकर दिया। कहा कि विश्व में यदि सबसे तेजी से सड़के बन रही हैं तो वह भारत देश के अंदर है। कहा कि भजपा भारत का सम्मान नहीं झुकने देगी।

loksabha election banner

पौड़ी जिले के कोटद्वार में आयोजित भाजपा की चुनावी जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 में जनता ने भाजपा की झोली भर दी थी। भाजपा ने सभी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया। दुनिया में भारत के अंदर सबसे तेजी गति से विकास हो रहा है। 2014 में भारत मे केवल दो मोबाइल की फैक्ट्री थे, लेकिन अब 100 से अधिक फैक्ट्रियां है। देश की अर्थव्यवस्था सुधर रही है।

केंद्र में एक मंत्री के भी दामन पर नहीं भ्रष्‍टाचार का दाग: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह

चमोली।  उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्‍याशी के समर्थन में गोपेश्‍वर में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र में एक मंत्री के भी दामन पर भ्रष्‍टाचार का दाग नहीं लगा है। पांच वर्षों में भारत के सम्मान और प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय समान दिलाया है। वहीं, निर्वाचन आयोग की टीम ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकाप्‍टर की तलाशी ली। 

राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश को लेकर नसीहत दी, कहा पहली गोली हमारी तरफ से नहीं चलेगी, लेकिन गलती की तो जबाब में गोलियों का हिसाब नहीं होगा। उन्‍होंने कहा उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही अटल स्वस्थ्य मिशन योजना से हर गरीब को फायदा मिल रहा है। आलवेदर रोड व रेल परियोजना से उत्तराखंड का विकास होगा। उन्‍होंने पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्‍याशी तीरथ सिंह रावत को जुझारू कार्यकर्ता बताया।

वीर शव नहीं गिनते, यह काम गिद्धों

पिथौरागढ़। भाजपा के स्टार प्रचारक एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वीर शव नह गिनते हैं लाशो को गिनने का काम गिद्धों का है। विपक्ष सरकार में रहते आतंकवाद के खिलाफ कुछ कर नहीं सका। आज जब मोदी सरकार के कार्यकाल में सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और आतंकवादियों को मारा तो कांग्रेस सहित सारा विपक्ष सबूत मांग रहा है। विपक्ष और पाकिस्तान के सुर एक जैसे है।

हरिद्वार। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर जरा भी दाग नहीं हैं लेकिन कांग्रेस झूठ पर झूठ बोल रही है। प्रधानमंत्री को  चोर कहा जा रहा है। सेना के पराक्रम पर अंगुली उठाई जा रही है। सबूत मांगे जा रहे हैं। लाशे गिनना गिद्दों का काम है। वीरों का काम नहीं है। आज पाकिस्तान की ओर से एक गोली आती है तो भारतीय फौज यह नहीं गिनती कि कितनी गोलियां चली है। लगातार मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। अब सीमा पर सफेद झंडे भारत की फौज नहीं वरन पाकिस्तान की फौज लहराती है।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात झबरेड़ा के चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि लोगों की आंखों में धूल झोंककर भाजपा ने कभी राजनीति नहीं की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने और सभी को छत देने का काम करेगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने संसद के अंदर क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया है। यहां  तक कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक ने उनकी तारीफ की है।

गृहमंत्री  राजनाथ सिंह सोमवार दोपहर को अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार के पांच साल के कार्य की उपलब्धियां बताई और कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था इस स्तर पर है  विश्व की अर्थ व्यवस्था में छठे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 तक भारत विश्व की तीन महाशक्तियों अमेरिका चीन और रूस में किसी एक को पीछे धकेलकर टॉप थ्री में स्थान बनाएगा।उन्होंने कांग्रेस के 55 साल और भाजपा के पांच साल के कार्यो की तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस को काम करने की कला भाजपा से सीखनी चाहिए।

संबोधन में सात बार लिया नमो नाम

उन्होंने अपने सम्बोधन में  सरकार की उपलब्धियों का श्रेय पीएम मोदी को दिया। सम्बोधन में सात बार नमो का नाम लिया। कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उत्तराखंड राज्य के गठन को लेकर भी बाते कही। पूर्व पीएम अटल विहारी बाजपेयी को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि जब राज्य बना तब वह यूपी के सीएम थे। पर्वतीय राज्य के विकास को लेकर शंकाए थी जो निर्मूल साबित हुई है। त्रिवेन्द्र सरकार ने दो साल के कार्यकाल में वह किया है जो अन्यमुख्यमंत्री नही कर सके। उन्होंने कहा कि अटल और मोदी सरकार में एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नही लगे। उन्होंने यहां कि सैन्य परम्परा को छूते हुए कहा कि हर मानव मान सम्मान और स्वाभिमान चाहता है। इसे पहाड़ की जनता ने निभाया है। प्रत्याशी अजय टम्टा को बराबर क्षेत्र के लिए कार्य करने वाला बताया। जनता से उन्हें जिताने की अपील की।

70 विस क्षेत्रों में 210 सभाएं

प्रदेश उपाध्यक्ष गैरोला ने बताया कि राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 210 जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अब तक 32 स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: अतीत के आईने से: गंगा यात्रा से खत्म हुआ था इंदिरा का राजनीतिक वनवास

यह भी पढ़ें: चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.