Move to Jagran APP

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल उमेश जाधव इस कांग्रेस नेता के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, येदियुरप्पा ने दिया संकेत

हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए उमेश जाधव कलबुर्गी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। येदियुरप्पा ने मल्लिकार्जुन खड़गे की कलबुर्गी सीट से चुनाव लड़ने की बात कही है।

By Dhyanendra JournalEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 01:18 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 01:54 PM (IST)
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल उमेश जाधव इस कांग्रेस नेता के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, येदियुरप्पा ने दिया संकेत
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल उमेश जाधव इस कांग्रेस नेता के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, येदियुरप्पा ने दिया संकेत

नई दिल्ली, एएनआई। कर्नाटक में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामलि हुए डॉ उमेश जाधव भाजपा के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। कर्नाटक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने उमेश जाधव की लोकसभा सीट का ऐलान भी कर दिया है। येदियुरप्पा ने जाधव के कलबुर्गी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े जाने की बात कही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सीधा टक्कर देने के लिए उमेश जाधव को मौदान में उतारा गया है।

loksabha election banner

बता दें कि कांग्रेस के बागी विधायक उमेश जाधव पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले भाजपा में शामिल हुुुए थे। इसके लिए उन्होंने कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जाधव ने कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा व पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली थी। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष येदियुरप्पा की ओर से जाधव को कर्नाटक की हाई प्रोफाइल कलबुर्गी सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की बात कही गई है। 

मालूम हो कि कर्नाटक की चिंचोली विधानसभा सीट से जाधव दूसरी बार कांग्रेस से विधायक चुने गए थे। अब येेेेदियुरप्पा की मानें तो कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए उमेश जाधव खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे 2009 और 2014 से कलबुर्गी लोकसभा के लिए चुने गए हैं। जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के पूर्व मंत्री रेवू नाईक बेलामागी को हराया था, जो कि अब जेडीएस में हैं। तो अब देखना यह होगा कि टिकट मिलने के बाद, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल उमेश जाधव वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन को चुनाव हरा पाते हैं या नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.