Udaipur Lok Sabha Election Result 2019 Live: उदयपुर में किसके बीच है मुकाबला, जानिए
Udaipur Lok Sabha Election Result 2019 Live भारतीय जनता पार्टी के अर्जुनलाल मीणा ने जीत दर्ज की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Udaipur Lok Sabha Election Result 2019 Live :उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की ओर से अर्जुनलाल मीणा, कांग्रेस की ओर से रघुवीर सिंह मीणा और सीपीआई से धनश्याम सिंह तंवर चुनाव में दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के अर्जुनलाल मीणा ने जीत दर्ज की है। बीजेपी के अर्जुनलाल मीणा को 871548 और कांग्रेस के रघुवीर सिंह मीणा को 433634 वोट हासिल हुए हैं।
वर्ष 2014 में, राजस्थान राज्य में, उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से अर्जुन लाल मीणा का निर्वाचन हुआ। उन्हें 660373 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने रघुवीर सिंह को 236762 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी. 2014 में कुल 65.67 प्रतिशत वोट पड़े।
उदयपुर, राजस्थान का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो अपने इतिहास, संस्कृति और अपने आकर्षक स्थलों के लिये जाना जाता है। यह राजस्थान के 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। इसे सन् 1559 में महाराणा उदय सिंह ने स्थापित किया था। अपनी झीलों के कारण यह शहर 'झीलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। उदयपुर शहर सिसोदिया राजवंश द्वारा शासित मेवाड़ की राजधानी रहा है। पिछोला झील, जग मंदिर, सिटी पैलेस यहां के मुख्य पर्यटन स्थल हैं। दिल्ली से उदयपुर की दूरी 662.2 किलोमीटर है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप