UP Lok Sabha Election Result 2019: लखनऊ में दो और मोहनलालगंज में एक की जमानत बची
भाजपा की सुनामी में बहे तमाम दलों के प्रत्याशी। लखनऊ में 15 और मोहनलालगंज से 12 प्रत्याशी मैदान में थे।
लखनऊ, जेएनएन। राजधानी की दोनों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की सुनामी में तमाम दलों के प्रत्याशियों की जमानत डूब गई। लखनऊ सीट से 12 और मोहनलालगंज सीट पर दस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह सहित कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि मोहनलालगंज सीट से 12 प्रत्याशी दावा ठोंक रहे थे। कुल पड़े वैध मतों का दस प्रतिशत हासिल करने वाले प्रत्याशियों की ही जमानत वापस होती है। लखनऊ में गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा को 285724 वोट मिले और कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम् 180011 वोट पाकर तथा मोहनलालगंज में गठबंधन से बसपा प्रत्याशी सीएल वर्मा ने 539519 वोट हासिल कर अपनी जमानत बचा ली।
इनकी जमानत हुई जब्त
- अमर रायजादा - अभा जनसंघ
- कपिल चौधरी - मेरा अधिकार दल
- गनेश चौधरी - साफ पार्टी
- गिरीश पांडेय - सर्वोदय भारत पार्टी
- देव नरायण - पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया
- फहीम - इंडियन नेशनल लीग
- रमेश - आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक
- राम सागर पाल - आवामी समता पार्टी
- शमीम खान - नागरिक एकता पार्टी
- अविनाश चंद्र जैन-निर्दलीय
- जिमीदार सिंह -निर्दलीय
- संजय सिंह राणा - निर्दलीय
मोहनलालगंज
- आरके चौधरी -कांग्रेस
- गनेश रावत - प्रगतिशील सपा
- जगदीश गौतम - मानवता वादी समाज पार्टी
- राधा देवी - पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया
- राम सागर पासी - दयाराम
- शत्रोहन लाल - लोकदल
- सुशील कुमार -आदर्श संग्राम पार्टी
- जगदीश रावत - निर्दलीय
- प्रभावती देवी - निर्दलीय
- रमेश कुमार - निर्दलीय
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप