Move to Jagran APP

Election 2019: पहले चरण में 20 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान, इंटरनेट से जुड़ेंगे 1150 मतदान केन्द्र

सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश चुनाव आयोग ने दस फीसद मतदान केन्द्रों की वेब कास्टिंग की है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 11:39 AM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 11:39 AM (IST)
Election 2019: पहले चरण में 20 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान, इंटरनेट से जुड़ेंगे 1150 मतदान केन्द्र
Election 2019: पहले चरण में 20 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान, इंटरनेट से जुड़ेंगे 1150 मतदान केन्द्र

जम्मू, जेएनएन। जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र चार जिलाें जम्मू, सांबा, पुंछ आैर राजौरी में लगभग 20 विधानसभा क्षेत्राें में फैला हुआ है। जहां 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जम्मू आैर कश्मीर के कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ाें के अनुसार कुल 20,00,485 मतदाता हैं। इनमें 10,38,497 पुरुष, 9,61,960 महिलाएं आैर 28 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इसमें 2986 को दिव्यांगाें आैर 293 को वीवीआईपी (वोटर वेरिफिकेशन एंड इंफॉर्मेशन प्रोग्राम) मतदाता के रूप में चिह्नित किया गया है। चुनाव के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियाें ने 1932 स्थानाें पर 2740 मतदान केंद्र बनाए हैं।

loksabha election banner

सांबा जिला जिसमें सांबा आैर विजयपुर दो विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, में कुल 2,04,388 मतदाता हैं, जिनमें से 1,05,597 पुरुष, 98786 महिलाएं आैर 5 ट्रांसजेंडर (टीजी) हैं। इसमें 754 दिव्यांग आैर 47 वीवीआईपी चिह्नित मतदाता भी शामिल हैं। अधिकारियाें ने जिले में 196 स्थानाें पर 295 मतदान केंद्र बनाए हैं। ग्यारह विधानसभा क्षेत्राें में फैले जम्मू जिले में कुल 10,68,245 मतदाता हैं। इनमें से 552577 पुरुष, 515651 महिलाएं आैर 17 टीजी मतदाता हैं, जिनमें 2693 दिव्यांग आैर 136 वीवीआईपी मतदाता हैं। इन मतदाताआें के लिए 816 स्थानाें पर 1380 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें कुल 1,73,284 मतदाता हैं, जिनमें 89,796 पुरुष, 83,487 महिलाएं आैर एक एकल ट्रांसजेंडर हैं। इस क्षेत्र के लिए 84 स्थानाें पर 201 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदाता हैं, जिनकी संख्या 52145 पंजीकृत हुई है, जिनमें 26321 पुरुष, 25824 महिला मतदाता हैं। जम्मू जिले नगरोटा, गांधी नगर, जम्मू पूर्व, जम्मू पश्चिम, बिश्नाह, आरएसपुरा, सुचेतगढ़, मढ़, रायपुर दोमाना, अखनूर आैर छंब विधानसभा क्षेत्र हैं।

राजौरी जिले में नौशहरा, दरहाल, राजौरी आैर कालाकोट विधानसभा क्षेत्र हैं। जिले में कुल 4,20,515 मतदाता हैं जिनमें 2,21,067 पुरुष, 1,99,443 महिलाएं आैर 5 ट्रांसजेंडर हैं शामिल हैं। इसमें 2809 दिव्यांग आैर 27 मतदाता वीवीआईपी के रूप में चिह्नित हैं। इन मतदाताआें के लिए 479 स्थानाें पर कुल 614 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राजौरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ी संख्या में मतदाता हैं जिनकी संख्या 1,21,987 पंजीकृत हुई है।

पुंछ जिले में तीन विधानसभा क्षेत्राें सूरनकोट, मेंढर आैर पुंछ हवेली शामिल हैं। इनमें 3,07,337 मतदाता हैं जो आगामी आम चुनावाें में वोट डाल सकते हैं। इनमें 1,59,256 पुरुष, 1,48,080 महिलाएं आैर एक टीजी मतदाता शामिल हैं। जिसमें 2986 दिव्यांग मतदाता आैर 83 वीवीआईपी मतदाता चिह्नित हैं। जिले में 441 स्थानाें पर स्थापित मतदान केंद्राें की संख्या 451 है।

वहीं बारामूला लोकसभा सीट में 13 लाख मतदाता हैं। यहां भी 11 अप्रेल को ही चुनाव होना है। इसमें 15 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां चुनाव करवाने के लिए 1749 पोलिंग स्टेशन 1387 स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। कुल 13,08,541 मतदाता हैं। इनमें से 6,74,417 पुरुष, 6,34,083 महिला व 41 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। यहां 7953 दिव्यांग मतदाता हैं। जिला कुपवाड़ा में 4,38,275, बारामूला में 6,36,459, बांडीपोरा जिले में 2,33,797 मतदाता हैं।

कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश चुनाव आयोग ने दस फीसद मतदान केन्द्रों की वेब कास्टिंग की है। ये मतदान केन्द्र इंटरनेट से जुड़े होंगे और यहां से पल-पल के हालात लाइव होंगे जिन पर कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जाएगी। राज्य में पहली बार मतदान प्रक्रिया के दौरान इस टेक्नलाजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदेश चुनाव आयोग का यह प्रयोग अगर सफल रहता है तो आने वाले समय में चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी बनाने में काफी सहयोग मिलेगा। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में कुल 11,316 मतदान केन्द्र स्थापित किये है। विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए जम्मू में 21 मतदान केन्द्रों समेत कुल 26 विशेष मतदान केन्द्र बनाए गए है। आयोग ने इस बार इनमें से 1150 मतदान केन्द्रों की वेब कास्टिंग करने का फैसला किया है। इसके लिए इन मतदान केन्द्रों में आईपी कमरें फिट किये जाएंगे। ब्राडबैंड कनेक्शन के जरिये इन्हें इंटरनेट से जोड़ा जाएगा और मतदान प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी आयोग को लाइव अपडेट होगी। विभिन्न संसदीय क्षेत्रों में स्थापित होने वाले इन मतदान केन्द्रों के लिए अलग-अलग कंट्रोल रूम भी स्थापित किये जाएंगे।

मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी

वेब कास्टिंग के अलावा आयोग ने इस बार अन्य मतदान केन्द्रों पर भी मतदान प्रक्रिया की वीडियो ग्राफिंग करने का फैसला किया है। इसके लिए संसदीय सीटों के आधार पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। जम्मू-पुंछ संसदीय सीट पर मतदान प्रक्रिया की वीडियो ग्राफिंग करने के लिए साठ कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 11 सदस्यीय वीडियो सर्विलांस तथा 33 सदस्यीय स्टेटिक सर्विलांस टीम भी बनाई गई है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार के अनुसार लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने में टेक्नालाजी का पूर्ण इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए आयोग की आईटी विंग दिन-रात काम कर रही है और कर्मचारियों को आवश्यक ट्रेनिंग दी गई है। वीडियो ग्राफिंग व वेब कास्टिंग के लिए अलग से टीमें काम कर रही है।

 

मिस इंडिया सना दुआ बनी प्रदेश चुनाव विभाग की ब्रांड एंबेसडर

वकील से माडल बनी मिस सना दुआ लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर चुनाव विभाग की ब्रांड एंबेसडर होगी। फेमिना मिस इंडिया 2017 में पहली रनरअप रही तथा मिस यूनाइटेड कांटीनेंट्स 2017 में पहले दस में शामिल सना दुआ ने स्वेच्छा से एक स्वयंसेवी के रूप में अपनी सेवाएं देने की घोषणा की है। दुआ राज्य के युवाओं को अपना वोट बनवाने व मतदान करने के लिए प्रेरित करेगी। दुआ इससे पहले राज्य में भ्रूण हत्या को रोकने व जल संरक्षण जैसे अभियान के साथ जुड़ चुकी है। दुआ ने अपने वीडियो संदेश में देश के महात्यौहार का हिस्सा बनने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि वह प्रयास करेगी कि अधिक से अधिक युवा इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा ले। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने सना दुआ के ब्रांड एंबेसडर बनने पर खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि इससे आयोग के प्रयासों को बल मिलेगा और दुआ युवा मतदाताओं के लिए मतदान में हिस्सा लेने की प्रेरणा बनेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.