Lok Sabha Election 2019 : टीएमसी प्रत्याशी प्रो. अंजना महतो ने दाखिल किया पर्चा
Lok Sabha Election 2019. जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी के रूप में गुरुवार को प्रो. अंजना महतो ने नामांकन दाखिल किया।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 01:56 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 01:56 PM (IST)
जमशेदपुर, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी के रूप में गुरुवार को प्रो. अंजना महतो ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन पत्र उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार को सौंपा।
इससे पूर्व पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक साकची स्थित आमबगान में जमा हुए और वहां से पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। पार्टी प्रवक्ता सह युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव प्रणव महतो, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रभारी कुलविंदर सिंह गोल्डी, महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमा घोष, जिलाध्यक्ष कृष्णा लोहार, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु शाह, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह आदि कई नेता इस मौके पर मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें