Move to Jagran APP

चौथे चरण में आज इन दिग्‍गजों का भविष्‍य होगा EVM में बंद, जानें इनके नाम और इनकी चुनावी रण क्षेत्र

Lok Sabha Election 4th Phase चौथे चरण में इन दिग्‍गजों का भविष्‍य होगा ईवीएम में बंद। एक नजर डालें इन नेताओं और इनकी सीटों पर।

By Kamal VermaEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 12:00 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 08:46 AM (IST)
चौथे चरण में आज इन दिग्‍गजों का भविष्‍य होगा EVM में बंद, जानें इनके नाम और इनकी चुनावी रण क्षेत्र
चौथे चरण में आज इन दिग्‍गजों का भविष्‍य होगा EVM में बंद, जानें इनके नाम और इनकी चुनावी रण क्षेत्र

नई दिल्‍ली, जागरण स्‍पेशल। Lok Sabha Election 4th Phase: नौ राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर चौथे चरण के तहत सोमवार को मतदान हो रहा है। इनमें महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की छह, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की छह, पश्चिम बंगाल की आठ, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की पांच, राजस्थान की 13 और अनंतनाग निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा शामिल है। इस चरण में कई दिग्‍गजों के भाग्‍य का फैसला ईवीएम के जरिए मतदाता करेंगे। इसमें कुछ केंद्रीय मंत्री समेत विपक्ष के भी नेता हैं।

loksabha election banner

उपेंद्र कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा देश के सक्रिय राजनेता हैं, जो बिहार से ताल्‍लुक रखते हैं। उपेंद्र पूर्व मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री हैं। मोदी सरकार के कई फैसलों में अहम भूमिका निभाने वाले उपेंद्र कुशवाहा 10 दिसम्‍बर 2018 को टीम मोदी से अलग हो गये। साथ ही उन्‍होंने एनडीए से भी नाता तोड़ दिया। वे रोहतास जिले में केराकत लोकसभा से संसद सदस्य हैं। कुशवाहा बिहरी के दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं। वह राज्यसभा के पूर्व सदस्य और राष्ट्रीय लोक समिति पार्टी के नेता हैं।

गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह वर्तमान में नवादा से सांसद हैं, लेकिन अब भाजपा ने उन्‍हें बेगूसराय पार्टी का उम्‍मीदवार बनाया है। केंद्र में मंत्री होने के नाते भी अब यह सीट हाई प्रोफाइल हो गई है। वह पूर्व में बिहार सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

बाबुल सुप्रियो
बाबुल सुप्रियो वर्तमान में पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं और केंद्र में मंत्री भी हैं। उन्‍होंने अपना करियर पार्श्‍व गायक के तौर पर शुरू किया था। उन्‍होंने हिंदी और बांग्‍ला के अलावा भी करीब 11 भाषाओं में गाने गाए हैं। वर्ष 2; लेकिन भाजपा में शामिल होने 2014 में वह भाजपा में शामिल हुए और आसनसोल से जीत दर्ज कर पार्लियामेंट पहुंचे थे। उनका एंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री में आने से पहले नाम सुप्रिया बराल था। पार्टी ने उन्‍हें फिर इसी सीट से मैदान में उतारा है। उनके सामने तृणमूल कांग्रेस की मुनमुन सेन हैं।

मुनमुन सेन
2014 में मुनमुन सेन बांकुड़ा सीट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद थीं। लेकिन, इस बार वह आसनसोल से बाबुल सुप्रियो के सामने मैदान में हैं। मुनमुन 2014 में टीएमसी में शामिल हुई थीं। मुनमुन सेन अपने जमाने की बड़ी अभिनेत्री रही हैं। उन्‍होंने हिंदी और बांग्‍ला फिल्‍मों के अलावा अन्‍य भाषाओं की फिल्‍मों में भी काम किया है। इसके अलावा वह कई टीवी सीरीज में भी दिखाई दी हैं। वह सुचित्रा सेन जो हिंदी सिनेमा का जाना माना नाम हैं, की बेटी हैं। मुनमुन सेन ने 9 बार के सांसद बासुदेव आचार्य को हराकर बांकुड़ा का किला फतह किया था। आसनसोल के कोयला खान वाले इलाके में काफी संख्या में गैर बंगाली लोग खासतौर से बिहारी आबादी हैं।

मानवेंद् सिहं
कर्नल मानवेंद्र सिंह कांग्रेस के नेता हैं और पार्टी ने उन्‍हें राजस्‍थान की बाडमेर सीट से लोकसभा प्रत्‍याशी बनाया है। मानवेंद्र भाजपा के वरिष्‍ठ नेता जसवंत सिंह के बेटे हैं। 2018 में उन्‍होंने भाजपा का साथ छोड़, कांग्रेस का हाथ थामा था। वह 2004-2009 तक बाडमेर सीट से भाजपा के सांसद भी रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले वह पत्रकार भी रह चुके हैं। वह कारगिल युद्ध में भी हिस्‍सा ले चुके हैं।

उर्मिला मातोडकर
90 के दशक में भारतीय सिनेमा में छाने वाली उर्मिला मातोंडकर ने इसी वर्ष कांग्रेस से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया है। मातोंडकर उत्तर मुंबई सीट से भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी के सामने चुनावी मैदान में उतरी हैं। यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। इससे पहले इस सीट से अभिनेता गोविंदा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। 2004 में उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की थी। अपने फिल्मी जीवन कि शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप मे 1980 की फिल्म 'कलयुग' से की थी। इसमें बाद वह पहली बार बॉलीवुड में 1991 में फिल्म 'नर्सिम्हा' मे आई। 1995 की रंगीला, 1997 में जुदाई और 1988 में आई सत्या में निभाए गए उनके किरदार की काफी सराहना हुई थी। 2016 में इन्होंने कश्मीर के मॉडल एवं व्यापारी मोहसीन अख्तर मीर से शादी की शादी करने के समय इन्होने इस्लाम क़ुबूल कर लिया था और इनका नाम भी मरियम अख्तर मीर हो गया था|

संजय निरुपम
कांग्रेस ने अपने मुंबई प्रभारी संजय निरुपम को मुंबई उत्तर-पश्चिम से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। संजय मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2014 में मुंबई उत्तर से संजय निरुपम को करारी हार का सामना करना पड़ा था, तब इस सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी 4 लाख 46 हजार वोट से जीते थे। 2004 में संजय निरुपम इस सीट से बतौर शिवसेना कैंडिडेट चुनाव लड़ चुके हैं। राजनीति में आने से पहले संजय पत्रकारिता में अपना करियर बना चुके हैं। वह बिग बॉस के भी प्रतियोगी रह चुके हैं। इसके अलावा वह कांग्रेस की तरफ से राज्‍यसभा सांसद भी रह चुके हैं।

प्रिया दत्‍त
प्रिया दत्‍त पूर्व कांग्रेसी नेता और हिंदी फिल्‍मों में दिग्‍गज अभिनेता सुनील दत्त और न‍रगिस की पुत्री हैं। प्रिया मुम्बई उत्तर पश्चिम से कांग्रेस की लोकसभा सांसद रह चुकी है। कांग्रेस ने उन्‍हें मुंबई उत्तर-मध्य की लोकसभा सीट से प्रत्‍याशी बनाया है। यहां पर उनका मुकाबला भाजपा की पूनम महाजन से है। पूनम भाजपा के दिग्‍गज नेता प्रमोद महाजन की बेटी हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्‍होंने पूनम को करारी शिकस्‍त दी थी। प्रिया 2005 से ही कांग्रेस की सदस्‍य हैं। वह पार्टी की सचिव भी हैं।

साक्षी महाराज
साक्षी महाराज वर्तमान में उत्‍तर प्रदेश की उन्‍नाव लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। पार्टी ने फिर उन्‍हें इसी सीट से मैदान में उतारा है। इससे पहले वह मथुरा से 1991, फर्रुखाबाद से 1996 और 1998 में भाजपा के सांसद रह चुके हैं। वह 2000-2006 तक भाजपा से राज्‍य सभा सांसद भी रहे हैं। साक्षी कई बार अपने विवादित बोल की वजह से मीडिया जगत की सुर्खियां बनते आए हैं। उन पर दर्ज चार मामलों में 12 गंभीर धाराएं शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.