रघुवर दास का कांग्रेस पर वार- 55 सालों में देश को लूटकर खोखला करने का किया काम
झारखंड के सीएम रघुवर दास की साहरघाट में चुनावी सभा। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करते है। आज देश को भाजपा सरकार जैसी बेदाग सरकार की जरूरत है।
मधुबनी, जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि कांग्रेस ने 55 सालों में देश को लुटकर खोखला करने का काम किया। हमारे प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं करते है। आज देश को भाजपा सरकार जैसी बेदाग सरकार की जरूरत है। अब गरीबों का पैसा सीधे उनके खाते में पहुंच रहा है। हमारे पीएम ने गरीबों और वंचितों के घर बिजली पहुंचाने का काम किया है। मोदी जी के साढ़े चार साल में देश का हर गांव बिजली से रौशन हो चुका है। इंदिरा आवास योजना को बदल कर पीएम आवास योजना कर राशि की बढ़ोतरी कर गरीबों को घर का लाभ दिया।
उक्त बातें झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने एमजीएम मैदान साहरघाट में मधुबनी के भाजपा प्रत्याशी डॉ अशोक यादव के समर्थन में सोमवार को आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा बढी है। गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर देश की महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। गरीबों के इलाज के लिए हर साल पांच लाख रूपये, किसानों को छह हजार की मदद दी है।
उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी डॉ अशोक यादव के पक्ष में कमल फुल छाप पर बटन दवाकर भारी मतों के अंतर से विजय बनाने की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार मांझी ने कहा कि पीएम का दुसरा विकल्प नहीं है। किसी के बहकावे में नहीं आबें।
चुनावी सभा को इनके अलावे सांसद हुक्मदेव नारायण यादव, भाजपा प्रत्याशी डॉ अशोक यादव, हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर आदि ने संबोधित किया।