Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : देशद्रोह की धारा हटते ही सक्रिय हो जाएंगे आतंकवादी और पत्थरबाज; चुनावी चौपाल

Lok Sabha Election 2019. घाघीडीह निवासी अशोक सिंह कहने लगे कि देशद्रोह की धारा खत्म होने के बाद आतंकवादी और पत्थरबाज सक्रिय हो जाएंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 07:47 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 07:47 PM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 :  देशद्रोह की धारा हटते ही सक्रिय हो जाएंगे आतंकवादी और पत्थरबाज; चुनावी चौपाल
Lok Sabha Election 2019 : देशद्रोह की धारा हटते ही सक्रिय हो जाएंगे आतंकवादी और पत्थरबाज; चुनावी चौपाल

जमशेदपुर, मनोज कुमार सिंह। Lok  Sabha Election 2019 जिला मुख्यालय जमशेदपुर से नौ किलोमीटर दूर स्थित है- घाघीडीह जेल चौक। यही बरगद की छांव में जुटे ग्रामीणों के साथ चुनावी चौपाल में बातचीत शुरू हो गई। लोग पहले से यहां आराम फरमा रहे थे। पहुंचे ही मैंने सवाल दागा- नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी? लोग मोदी-मोदी करने लगे।

loksabha election banner

मैंने झट से पूछा मोदीजी ही क्यों, राहुल क्यों नहीं? जवाब मिला- मोदीजी के कार्यकाल में देश मजबूत हुआ है। सर्जिकल स्ट्राइक से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है। बातचीत शुरू ही हुई थी कि पास के नल पर पानी भर रहे कई लोग पानी भरना छोड़ चौपाल में पहुंच गए। घाघीडीह निवासी अशोक सिंह कहने लगे कि कांग्रेसी चुनाव जीतने के बाद देशद्रोह की धारा खत्म करने की बात कर रही है। अभी आतंकवादी इतना उत्पात मचा रहे हैं, धारा खत्म होने के बाद क्या होगा। आतंकवादी और पत्थरबाज सक्रिय हो जाएंगे। 

अशोक सिंह बोल ही रहे थे कि किताडीह निवासी मिठू अग्रवाल बीच में टपक पड़े। कहने लगे- अगर कांग्रेस की सरकार आई तो देश 60 साल पीछे चला जाएगा। बहस परवान चढ़ रही थी। सभी लोग अपनी बात रखने के लिए उतावले दिख रहे थे। एक साथ कई स्वर गूंजने लगे तो मैंने सभी को शांत कराया। एक एक कर अपनी बात रखने की सलाह दी। बेड़ाढीपा निवासी मंगल सिंह लागोरी ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत यहां के 90 प्रतिशत लोगों को गैस कनेक्शन मिला। घाघीडीह निवासी उत्तम सरदार ने बताया कि क्षेत्र की विधायक मेनका सरदार तो बराबर दौरा कर लोगों का हालचाल लेती रहती हैं, मगर सांसद विद्युत वरण महतो के दर्शन कम होते हैं। 

बेडाढ़ीपा निवासी मंगल सोरेन कहने लगे कि सांसद के नहीं आने से ग्रामीणों में उनके प्रति नाराजगी है। चर्चा चल ही रही थी कि हरहरगुटु के अजय मुमरू ने सभी को शांत कराते हुए कहा- क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा है पेयजल संकट। गर्मी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा जाता है। जो टैंकर से पानी उपलब्ध कराएगा, उसे ही हमलोग नेता मानेंगे। अजय के सुर में सुर मिलाते हुए टाइगर पूíत ने कहा- सही बात।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.