Supaul Lok Sabha Election 2019: JDU के दिलेश्वर कामत ने कांग्रेस के रंजीत रंजन को हराया
Supaul Lok Sabha Election Result 2019 सुपौल लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू से दिलेश्वर कामत कांग्रेस से रंजीत रंजन बीएसपी से किरण देवी चुनाव लड़े थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। Supaul Lok Sabha Election Result 2019: सुपौल लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू के दिलेश्वर कामत ने कांग्रेस के रंजीत रंजन को हराया। जदयू के दिलेश्वर कामत को 597377 वोट, कांग्रेस के रंजीत रंजन को 330524 वोट मिले।
2014 के लोक सभा चुनाव में कोशी क्षेत्र के दोनों सीटों पर रंजीत रंजन और उनके पति राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जीते थे। इस बार मधेपुरा से पप्पू यादव तीसरे नंबर पर चल रहे हैं और यहां रंजीता रंजन कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडी। एनडीए ने इस बार दिनेश्वर कामत को सुपौल से उम्मीदवार बनाया। मोदी लहर में इस बार यह सीट कांग्रेस से एनडीए की तरफ जाती दिखाई दे रही है। अब तक दिनेश्वर कामत ने रंजीता रंजन पर 1 लाख 80 हजार से भी ज्यादा वोटों की बढ़त बना के रखा है।
वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, सुपौल लोकसभा क्षेत्र से रंजीत रंजन का निर्वाचन हुआ। उन्हें 332927 वोट मिले। उनकी पार्टी कांग्रेस है। उन्होंने दिलेश्वर कमेत को 59672 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी जेडीयू थी। 2014 में कुल 63.62 प्रतिशत वोट पड़े।
सुपौल बिहार के 40 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इस लोकसभा सीट को 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद गठित किया गया। इसके बाद पहली बार 2009 में यहां लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। सांस्कृतिक रूप से यह क्षेत्र काफी समृद्ध है। यह इलाका नेपाल से अपनी सीमा को बांटता है। सुपौल प्राचीन काल में मिथिला राज्य का हिस्सा था। बाद में मगध तथा मुगल सम्राटों ने भी राज किया। पर्यटन स्थलों में गणपतगंज का विष्णु मंदिर, धरहारा का महादेव मंदिर, वीरपुर में कोसी बैराज, हुलास का दुर्गा महादेव मंदिर आदि प्रमुख हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप