Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019 : सिंहभूम सीट से झामुमो से टिकट की दौड़ में सुखराम भी शामिल

लोकसभा चुनाव 2019. महागठबंधन में सिंहभूम सीट को लेकर झामुमो के अड़े रहने के बीच अचानक से सुखराम उरांव का नाम टिकट के दावेदारों में शामिल हो गया है

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:31 AM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 11:31 AM (IST)
Lok Sabha Polls 2019 : सिंहभूम सीट से झामुमो से टिकट की दौड़ में सुखराम भी शामिल
Lok Sabha Polls 2019 : सिंहभूम सीट से झामुमो से टिकट की दौड़ में सुखराम भी शामिल

चक्रधरपुर, जागरण संवाददाता।  महागठबंधन में सिंहभूम सीट को लेकर झामुमो के अड़े रहने के बीच अचानक से सुखराम उरांव का नाम टिकट के दावेदारों में शामिल हो गया है। शनिवार को शहर में इस बात की चर्चा जोरों पर रही कि सिंहभूम सीट अगर झामुमो के खाते में आती है तो सुखराम उरांव उम्मीदवार हो सकते हैं। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की ओर से ऐसे संकेत मिले हैं। चर्चाओं के बीच शनिवार को ही सुखराम उरांव रांची के लिए रवाना हो गए।

loksabha election banner

मालूम हो कि 2005 में सुखराम झामुमो के टिकट पर पहली बार चक्रधरपुर से विधायक चुने गए थे। इसके बाद वह झाविमो और भाजपा में चले गए थे। करीब तीन महीने पहले ही उन्होंने झामुमो में वापसी की है। बता दें कि सिंहभूम सीट को लेकर झामुमो अड़ा हुआ है। हेमंत सोरेन स्वयं इस सीट को लेकर गंभीर हैं। सिंहभूम से आने वाले पार्टी के सभी पांचों विधायक सिंहभूम सीट की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर पार्टी अध्यक्ष पर दबाव बनाए हुए हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि महागठबंधन में सिंहभूम सीट किस पार्टी के खाते में जाएगी। झामुमो के अलावा कांग्रेस भी इस सीट पर मजबूत दावेदारी कर रही है और गीता कोड़ा का नाम आगे आ रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.