Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections 2019: महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण पाटिल का बेटा सुजय भाजपा में शामिल

Sujay Vikhe Patil. महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 01:36 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 02:08 PM (IST)
Lok Sabha Elections 2019: महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण पाटिल का बेटा सुजय भाजपा में शामिल
Lok Sabha Elections 2019: महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण पाटिल का बेटा सुजय भाजपा में शामिल

मुंबई, एएनआइ। लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांगेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए हैं। सुजय विखे पाटिल के पिता राधाकृष्ण विखे पाटिल महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष हैं। सुजय विखे पाटिल की महाराष्ट्र के अहमदनगर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है।

loksabha election banner

सुजय विखे पाटिल ने कहा कि मैं अपने परिवार की इच्छा के विपरीत भाजपा में शामिल हुआ हूं। पता नहीं मेरे माता-पिता मेरे भाजपा में शामिल होने के निर्णय का समर्थन करेंगे। लेकिन मैं भाजपा में काम करके अपने परिवार को गर्व महसूस करने का प्रयास करूंगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अन्य भाजपा विधायकों ने मेरा समर्थन और मदद की।

 

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि सुजय विखे पाटिल का नाम लोकसभा उम्मीदवारी के लिए राज्य इकाई द्वारा केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया गया है और हमें यकीन है कि अनुशंसित नाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा स्वीकार किया जाएगा।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.