LokSabha Election 2019: अमेठी को पिछले पंद्रह साल से लापता सांसद ने छला : स्मृति ईरानी
संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा के रहीमगंज में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जनसभा। स्मृति ने कहा कि ईद का चांद भी लापता सांसद से ज्यादा दिखाई पड़ता है।
अमेठी, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि एक नई उमंग, उपेक्षित अमेठी जो पिछले पंद्रह साल से लापता सांसद ने छला है। यहां ईद का चांद भी लापता सांसद से ज्यादा दिखाई पड़ता है। यह बातें संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा के रहीमगंज में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
स्मृति ने कहा कि अमेठी के आजाद नगर में आग लग गई थी। फिर मैंने कहा कि यहां जनसभा नहीं, मदद करनी है। इसलिए मुझे आने में देर हो गई। पिछले चुनाव में मुझे हराया, लेकिन जितने के बाद भी वह संसद में अमेठी के मुद्दे नहीं उठाए, लापता सांसद अमेठी से गायब हो गए है।
कांग्रेस का आचरण, जीत कर जाओ फिर मुहं न दिखाओ: हरियाणा मंत्री विपुल
हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस परिवार का आचरण रहा है, जीत कर जाओ फिर जनता को मुहं न दिखाओ। 2014 में स्मृति ईरानी ने चुनाव लड़ा वो हार जरूर गई, लेकिन आप सभी को अपना लिया। चुनाव हारने के बाद भी वह लगातार अमेठी के विकास के लिए सक्रिय रही। कई विकास योजनाएं अमेठी में लेकर आई। उनके साथ जनसभा में हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पांच साल में मोदी जी ने सिर्फ विकास किया। दो साल में योगी सरकार में भी उत्तरप्रदेश में विकास किया है। अब अमेठी में भी स्मृति ईरानी की जीत के साथ विकास शुरू होगा। उन्होंने जनता से भाजपा की जीत के लिए कहा।
आजतक किसी सरकार ने दलित को राष्ट्रपति नहीं बनाया 'रामविलास पासवान'
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि मोदी जी ने डॉ आंबेडकर को सम्मान दिया है। एससीएसटी एक्ट बनाया और वो लोग कहते है कि मोदी दलित विरोधी है। उनको क्या पता कि कौन किसका विरोध कर रहा है। हम सबका साथ सबका विकास में साथ चल रहे है। मोदी जी ने दलित को राष्ट्रपति बनाया ये आज तक किसी ने नहीं किया। उसके बाद भी कहते है कि मोदी जी दलित विरोधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आप लोगो को कभी बढ़ने नहीं देगी, ये महागठबंधन है वो कभी आपको आगे नहीं बढ़ने देगा। मोदी जी ही हमे आगे बढ़ाएंगे। ये जो लोग है वो बैकवर्ड, मुस्लिम आदि की बात करते है वो सब कुछ नहीं करेंगे। कमल चुनाव चिन्ह भाजपा का नहीं है ये एनडीए के चुनाव चिन्ह है। हमे इसी को अपना बनाना है। उन्होंने कहा कमाने वाला खायेगा, लूटने वाला जाएगा नया जमाना आएगा।
गरीबों के बारे में कांग्रेस ने नहीं सोचा
रामविलास पासवान ने कहा कि जब वीपी सिंह की सरकार थी। तब उन्होंने कहा था कि आपको राजीव गांधी के सामने लड़ना चाहिए। भारत मे इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह की सरकार रही, लेकिन गरीबो के बारे में किसी ने नहीं सोचा। पांच साल से मोदी जी की सरकार है तो पूरा देश बदल रहा है। देश की सेना को ताकत मिल रही है। पहले भी हमले होते थे, तब कुछ नहीं होता था। आज जब वो 30 मारते है तो हम 300 मारते है। मैं खाद विभाग का मंत्री हूं आज सभी को सस्ता राशन मिल रहा है। गरीबो को दो रुपये किलो गेंहू मिल रहा है। हम कई प्रदेशों से खरीद कर सस्ता राशन बांट रहे है। मोदी सरकार में सभी के घरों में बिजली मिली, शौचालय मिला, आयुष्मान भारत से इलाज मिल रहा है। वो राहुल गांधी है जो कह रहा है चौकीदार चोर है। झूठ बोल रहा है। उसे कुछ पता नहीं है। संसद में एक ही परिवार की फोटो लगाई गई थी, जब हम लोग पहुंचे तो मैंने डॉ आंबेडकर की फोटो लगाई, वो सभी पहले कहते थे कि फोटो लगाने की जगह नहीं फिर हमने जगह बनाई।