Move to Jagran APP

Sitamarhi LokSabha Election Result 2019 : NDA के सुनील कुमार पिंटू ने हासिल की जीत

सीतामढ़ी लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार सुनील कुमार पिंटू ने महागठबंधन के राजद प्रत्याशी अर्जुन राय को दो लाख 49 हजार 555 मतों के अंतर से पराजित किया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 04:37 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 04:37 PM (IST)
Sitamarhi LokSabha Election Result 2019 : NDA के सुनील कुमार पिंटू ने हासिल की जीत
Sitamarhi LokSabha Election Result 2019 : NDA के सुनील कुमार पिंटू ने हासिल की जीत

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सीतामढ़ी लोकसभा सीट से एनडीए के जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार पिंटू ने महागठबंधन के राजद प्रत्याशी अर्जुन राय को दो लाख 49 हजार 555 मतों के अंतर से पराजित किया। जदयू के सुनील को पांच लाख 64 हजार 395 मत मिले जबकि राजद के अर्जुन राय को तीन लाख 14 हजार 840 मत प्राप्ती हुए। तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार रहे। उन्हें 20 हजार 422 मत मिले। मुख्य मुकाबला एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू व महागठबंधन के प्रत्याशी अर्जुन राय के बीच था।

loksabha election banner

किसे मिले कितने वोट, जानिए

लोकसभा चुनाव की मतगणना में जदयू उम्मीढदवार सुनील कुमार पिंटू को कुल पांच लाख 64 हजार 395 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के अर्जुन राय को तीन लाख 14 हजार 840 मत हासिल हुए। इसके पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सीतामढ़ी सीट से रालोसपा के रामकुमार शर्मा चुने गए थे। उस वक्त उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के सीताराम यादव थे। उन्हें दो लाख 63 हजार 300 मत मिला था।

  जबकि रालोसपा के रामकुमार शर्मा ने चार लाख 11 हजार 265 मत प्राप्त कर सांसद बने थे। रामकुमार शर्मा ने राजद के सीताराम यादव को एक लाख 47 हजार 965 मतों से हराया था। तीसरे स्थान पर जदयू के अर्जुन राय रहे थे। उन्हेंल 97 हजार 188 मत मिले थे।

लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर

1. जीते: सुनील कुमार पिंटू (जदयू): 5,64,395 वोट

2. निकटतम प्रतिद्वंद्वी अर्जुन राय (राजद) : 3,14,840 वोट

3. धर्मेंद्र कुमार (निर्दलीय) : 20422 वोट

लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर

जीते: रामकुमार शर्मा (रालोसपा) : 4,11,265

निकटतम प्रतिद्वंद्वी: सीताराम यादव (राजद): 2,63,300

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.