Silchar Lok Sabha Election Result 2019: सिलचर में बीजेपी ने लहराया जीत का परचम, कांग्रेस रही दूसरी नंबर पर
Silchar Lok Sabha Election Result 2019 सिलचर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ राजदीप रॉय बंगाली हैं। कांग्रेस से सुश्री सुष्मिता देव प्रत्याशी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Silchar Lok Sabha Election Result 2019: सिलचर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ राजदीप रॉय बंगाली हैं। कांग्रेस से सुश्री सुष्मिता देव प्रत्याशी हैं। तृणमूल कांग्रेस से एच राय उम्मीदवार हैं।
भाजपा प्रत्याशी डॉ राजदीप रॉय 499414, कांग्रेस से सुश्री सुष्मिता देव 417818 और तृणमूल कांग्रेस के एच राय को मात्र 3514 वोट मिले।
वर्ष 2014 में, असम राज्य में, सिल्चर लोकसभा क्षेत्र से सुष्मिता देव का निर्वाचन हुआ था। उन्हें 336451 वोट मिले थे। उन्होंने बीजेपी के कबिंद्र पुरकयस्थ को 35241 वोटों से हराया था। 2014 में कुल 75.46 प्रतिशत वोट पड़े थे।
सिलचर असम के महत्वपूर्ण 14 लोकसभा क्षेत्रों में से एक है। यहां 1977 में चौथी लोकसभा के चुनाव के लिए पहली बार मतदान हुआ। यह शहर असम का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह क्षेत्र काछाड़ जिले का हिस्सा है। इसे शांति का द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। यह क्षेत्र बराक नदी के बाएं किनारे पर स्थित है। यहां की प्रमुख भाषा बंगाली और सिलेटी हैं। 1842 में यहां एक पुराना मंदिर नरसिंह अखाड़ा बनाया गया था। बाद में भी कई अखाड़े और मंदिर बनाए गए। इस क्षेत्र में काग़ज और चाय के डिब्बे का निर्माण किया जाता है। चाय, धान तथा कई जंगली उत्पादों का यह प्रमुख व्यवसाय केंद्र है। यहां राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान, असम विश्वविद्यालय प्रमुख शैक्षिक संस्थान हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप