Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : अकबरपुर संसदीय सीट : 17.59 लाख वोटर और मुकाबले में हैं ये प्रत्याशी

अकबरपुर सीट पर कांग्रेस भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद।

By AbhishekEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 03:39 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 03:39 PM (IST)
Loksabha Election 2019 : अकबरपुर संसदीय सीट : 17.59 लाख वोटर और मुकाबले में हैं ये प्रत्याशी
Loksabha Election 2019 : अकबरपुर संसदीय सीट : 17.59 लाख वोटर और मुकाबले में हैं ये प्रत्याशी

कानपुर, जेएनएन। अकबरपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस, भाजपा, गठबंधन और प्रसपा समेत कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 17 लाख 59 हजार 022 मतदाता 29 अप्रैल को करने जा रहे हैं। इनमें 9 लाख 58 हजार 635 पुरुष, 8 लाख 387 महिला और 107 र्थड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस संसदीय क्षेत्र में बिठूर, कल्याणपुर, महाराजपुर, घाटमपुर और अकबरपुर रनियां विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें बिठूर में एक लाख 65 हजार 599 वोटर, कल्याणपुर में एक लाख 58 हजार 618, महाराजपुर में एक लाख 87 हजार 839, घाटमपुर में एक लाख 43 हजार 673 मतदाता हैं।

loksabha election banner

लोकसभा क्षेत्र में मतदान के लिए एक हजार पोलिंग सेंटर और 1917 बूथ बनाए गए हैं। कांग्रेस की टिकट पर पूर्व सांसद राजाराम पाल, भाजपा से सांसद देवेंद्र सिंह भोले, सपा-बसपा गठबंधन से निशा सचान चुनाव मैदान में हैं, वहीं प्रसपा से महेंद्र सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं। चार प्रत्याशियों के बीच घमासान होने से समीकरण दिलचस्प बने हैं।

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले

देहात क्षेत्र के राजनीतिक पहलवान रहे देवेंद्र सिंह भोले 1988 में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीते और फिर राम लहर ने लखनऊ के रास्ते खोल दिए। पहली बार भाजपा ने उन्हें 1991 में डेरापुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया और वह जीत गए। इसके बाद 1996 में दोबारा जीते तो 1997 में प्रदेश सरकार में मंत्री पद से नवाजे गए। इसके बाद 2002, 2007 और 2012 का विधानसभा चुनाव वह हार गए। असफलता के बावजूद भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में उन पर फिर भरोसा जताया और उन्होंने 481584 वोट पाकर बसपा के अनिल शुक्ल वारसी को हराया था।

कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल

कांग्रेस ने राजाराम पाल को प्रत्याशी बनाकर एक बार फिर दांव खेला है। राजाराम पाल ने 1999 में बसपा से राजनीतिक सफर शुरू किया था। बसपा ने 2004 में लोकसभा का टिकट दिया तो उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की थी। बसपा से निष्कासन के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। 2009 में कांग्रेस उन्हें अकबरपुर सीट से टिकट दिया था और उन्होंने जीत हासिल की थी।

गठबंधन प्रत्याशी निशा सचान

बसपा से जुड़ीं निशा सचान कानपुर के घाटमपुर की गिरसी से जिला पंचायत सदस्य हैं और पति घाटमपुर नगर पालिका को चेयरमैन हैं। दो माह पहले भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल होने के बाद निशा सचान को लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया था। निशा और संजय सचान ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। निशा जिला पंचायत सदस्य और संजय सचान चेयरमैन बने थे।

अकबरपुर लोकसभा सीट

विधानसभा          पोलिंग सेंटर      बूथ

बिठूर                       270          415

कल्याणपुर                69           327

महाराजपुर              145           427

घाटमपुर                 258           374

अकबरपुर रनियां      258           374


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.