Lok Sabha Election 2019: बाबा बासुकीनाथ के दरबार में साैदान ने लगाई हाजिरी, भाजपा की जीत का मांगा आशीर्वाद
Baba Basukinath चुनावी दाैरे के क्रम में सौदान सिंह बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे। उन्हें पुरोहित पंडित अमरकांत झा पंडित सुबोधकांत झा सहित 11 सदस्यीय पंडितो ने पूजा-अर्चना कराया।
बासुकीनाथ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह ने गुरुवार को बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना किया। सिंह ने प्रार्थना करते हुए बाबा बासुकीनाथ से पूरे देश में लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के प्रत्याशियों की जीत का आशीर्वाद मांगा।
संताल के चुनावी दाैरे के क्रम में सौदान सिंह बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे। उन्हें पुरोहित पंडित अमरकांत झा, पंडित सुबोधकांत झा, पंडित आशुतोष झा, मनोज, डाहरु, यमुना सहित 11 सदस्यीय पंडितों के दल ने विधि विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कराया। उन्हें बाबा बासुकीनाथ, माता पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी बगलामुखी माता की पूजा-अर्चना व वैदिक आरती कराई गई। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के राजमहल विधायक अनंत ओझा, देवघर विधायक नारायण दास, राज्यसभा के पूर्व सदस्य अभयकांत प्रसाद, भाजपा नेता संजय शौर्य, शैलेश राव, कैलाश साह, रंजय सिन्हा, सुनील मिश्रा, पप्पू सिंह, अक्षय कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप