Saran Lok Sabha Election Result 2019: BJP के राजीव प्रताप रूडी चौथी बार जीते
Saran Lok Sabha Election Result 2019 सारण लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी को जीत मिली है। राजीव ने राजद के चंद्रिका राय को हरा दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। Saran Lok Sabha Election Result 2019: सारण लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी जीत गए हैं। राजीव को 499342 वोट मिले। राजद से चंद्रिका राय को 360913 तो बीएसपी से शिवजी राम को 15249 मत मिले।
वर्ष 2014 में बिहार में सारण लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी का निर्वाचन हुआ था। तब उन्हें 355120 वोट मिले थे। रूडी ने राबड़ी देवी को 40948 वोटों से हराया था। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी राजद थी। 2014 में कुल 56.12 प्रतिशत वोट पड़े।
दूसरी आजादी के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सारण संसदीय क्षेत्र हमेशा से हाईप्रोफाइल रहा है। यह धरती लोक सांस्कृतिक के जनक भिखारी ठाकुर के लोक नाट्य के कारण भी अंतरराष्ट्रीय पहचान रखती है। सारण संसदीय क्षेत्र 1967 तक कांग्रेस का गढ़ था। इसके बाद भाजपा और राजद में मुकाबला होता आ रहा है। 1977 में पहली बार यहां से लालू प्रसाद यादव सांसद बने। वे यहां से 1989, 2004 और 2009 में जीतकर सांसद पहुंचे। 2014 में भाजपा के राजीव प्रताप रूडी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हराकर यह सीट जीती। इसके पूर्व वे 1996 व 1999 में भी यहां से सांसद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप