Lok Sabha Election 2019: इंद्रेश कुमार बोले, देश की तरक्की के लिए मुसलमानों को वोट करना चाहिए
Lok Sabha Election 2019. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने रांची में कहा कि कोई भी धर्म कट्टरता नहीं सिखाता। मंच ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।
रांची, जासं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक एवं आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि दुनिया की 70 मुस्लिम देशों ने पाकिस्तान की धमकी के बावजूद भारत को आमंत्रित किया जो मुस्लिम देशों का इस सरकार के प्रति विश्वास झलकता है। भारत को उन देशों ने अपना सच्चा दोस्त माना और भारत को पाकिस्तान से ज्यादा हिंदुस्तान को सम्मान दिया।
इंद्रेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुसलमानों को बिकाऊ और कमजोर बनाया है। तालीम और तरक्की से दूर रखा है। कांग्रेस जैसी पार्टियों से बहकना नहीं है बस देश की तरक्की और समाज की कट्टरता दूर करने में इस चुनाव में मुसलमानों को आगे बढ़कर भाग लेना है। कहा, कोई भी धर्म कट्टरता नहीं सिखाता है। कुरान में 6 हजार 666 आयतें हैं, लेकिन कहीं भी कट्टरता शब्द नहीं है।
उन्होंने कहा कि कुरान हो या गीता, गुरुग्रंथ साहब हो या बाइबल, बौद्ध या जैन धर्म की धार्मिक पुस्तकें हों, सभी में इंसान को नेक बनो, अच्छा बनो और सच्चा बनो की शिक्षा दी गई है। यही रसूल का रास्ता है। यही गुरु का रास्ता है। कार्यक्रम का आयोजन मैथन हॉल में किया गया। स्वागत भाषण क्यामुद्दीन खान ने दिया। कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्तर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में इस देश के नागरिक का क्या रोल होना चाहिए, जानना होगा। सभी लोगों को राष्ट्र के विकास को प्राथमिकता देना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हज का कोटा बढ़ाया। राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद का बजट सबसे अधिक बढ़ाया। यदि सरकार स्कूल, अस्पताल और सड़क बनाती है, तो इसका लाभ किसी हिंदू या मुसलमान को नहीं, बल्कि हर भारतीय को मिलता है। कार्यक्रम में मंच के झारखंड के संयोजक एनुल होदा, ङ्क्षहदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. सुमन कुमार, डॉ.अमर चौधरी, डॉ. मजीद अहमद, फरहाना खातून, प्रो एलएन दास, मो. एजाज, प्रो. अशफाक, जॉनी खान नाजिस आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन वारिस खान ने किया।