Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: कैंपेन सांग की चोरी में घिरी कांग्रेस, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा सवाल

रिटायर्ड कर्नल जेके सिंह की पत्नी नितिका सिंह ने कांग्रेस के प्रचार गीत-मैं ही तो हिंदुस्तान हूं... को अपने पति की कविता से प्रेरित बताते हुए राहुल गांधी को खुला पत्र लिखा है।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 05:04 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 05:04 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: कैंपेन सांग की चोरी में घिरी कांग्रेस, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा सवाल
Lok Sabha Election 2019: कैंपेन सांग की चोरी में घिरी कांग्रेस, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा सवाल

धनबाद, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार गीत-मैं ही तो हिंदुस्तान हूं... के विवाद में भाजपा भी कूद पड़ी है। धनबाद के रिटायर्ड कर्नल जेके सिंह की पत्नी नितिका सिंह द्वारा कांग्रेस पर कांटेंट चोरी का आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। गुरुवार को भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल BJP@BJP4India से ट्वीट किया-लगता है कांग्रेस ने अपना कैंपेन सांग भी चोरी करके बनाया है। धनबाद के रिटायर्ड कर्नल जेके सिंह की पत्नी श्रीमती नितिका सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। क्या राहुल गांधी जवाब देंगे ?

loksabha election banner

क्या है मामलाः धनबाद के रहनेवाले रिटायर्ड कर्नल जेके सिंह की पत्नी नितिका सिंह ने कांग्रेस के प्रचार गीत-मैं ही तो हिंदुस्तान हूं... को अपने पति की कविता से प्रेरित बताते हुए कंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम 16 अप्रैल 19 को खुला पत्र जारी किया था। इस खबर को सबसे पहले दैनिक जागरण ने ही ब्रेक किया था। नितिका ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि उनके पति कर्नल जेके सिंह ने 'मैं सारा हिंदुस्तान हूं' कविता संग्रह लिखा है। उन्होंने हाल ही में 25 फरवरी 19 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के उद्घाटन के दौरान नेशनल स्टेडियम दिल्ली में 20 हजार पूर्व सैनिकों के समक्ष कविता पाठ किया था। कर्नल जेके सिंह सेना के जाने माने उद्घोषक हैं और कई बड़े कार्यक्रमों का संचालन कर चुके हैं। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कई टीवी चैनलों पर भी हुआ था।

यह भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2019: कॉपीराइट विवाद में फंसा कांग्रेस का प्रचार गीत- मैं ही तो हिंदुस्तान हूं...

जालियावाला बाग में हुआ था कविता संग्रह का विमोचनः कर्नल जेके सिंह ने अपने काव्य संग्रह 'मैं सारा हिंदुस्तान हूं' का विमोचन 13 अप्रैल 2012 को जालियांवाला बाग में किया था। उनका कहना है कि टीवी पर कांग्रेस द्वारा दिखाया जा रहा प्रचार गीत 'मैं ही तो हिंदुस्तान हूं' उसी कविता संग्रह से प्रेरित है जो इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का उल्लंघन है। उन्होंने पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष से अपील की कि यदि वे इस गीत को आगे भी उसी रूप में दिखाना चाहते हैं तो उनसे सहमति पत्र ले लें। इसके लिए उन्हें कोई राशि नहीं चाहिए। बस कांग्रेस पार्टी से उनकी इतनी मांग है कि इसके एवज में वे झारखंड के किसी शहीद सैनिक या पुलिसकर्मी के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करें।

ढाई घंटे में 1,355 रिट्वीट और 3,141 लाइकः भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल BJP@BJP4India से गुरुवार दोपहर 2.04 ट्वीट किया। ढाई घंटे बाद 3.30 बजे तक ट्वीट को 1,355 रिट्वीट और 3,141 लाइक किए जा चुके थे। इस ट्वीट पर लगातार प्रतिक्रिया भी आ रही हैं। चाैकीदार @ Nati लिखती हैं-मंदबुद्धि राहुल हर चीज की चोरी में लिप्त हैं। सेव सबरीमाला ट्वीटर हैंडल से लिखा गया-चोर कांग्रेस से और क्या उम्मीद करें ? वगैरह-वगैरह... ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.