Lok Sabha Election 2019: IPS अनुराग गुप्ता की याचिका खारिज, बंद रहेगी चुनाव तक झारखंड में एंट्री
Publish Date:Fri, 03 May 2019 12:58 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनाव को लेकर अपने पद से हटाए गए एडीजी अनुराग गुप्ता को झारखंड हाई कोर्ट ने झटका दिया है। अनुराग गुप्ता की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी गई। झारखंड हाई कोर्ट ने एडीजी अनुराग गुप्ता की याचिका को खारिज करते हुए चुनावों तक उनकी झारखंड में एंट्री बंद को बहाल रखा है। अनुराग गुप्ता की ओर से चुनाव आयोग के राज्य से बाहर रहने के आदेश को चुनौती दी गयी थी।
![]()
हालांकि, सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने उच्च न्यायालय में कहा था कि अनुराग गुप्ता लिखित आवेदन दें तो उनके वोट करने के अधिकार पर विचार करेंगे। इधर एडीजी अनुराग गुप्ता वाले मामले में कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अगर उन्हें छुट्टी मिलती है तो वो झारखंड आ सकते हैं। चुनाव आयोग ने छुट्टी में भी राज्य में आने पर रोक लगाई थी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Posted By: Alok Shahi
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप