Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: BJP मुख्‍यालय पर MP रामटहल के समर्थकों ने की नारेबाजी-प्रदर्शन

Lok Sabha Election 2019. भाजपा का टिकट कटने की आहट से बिफरे रांची के सांसद राम टहल चौधरी के समर्थक आक्रोशित हैं। वे अपने नेता के समर्थन में पुरजोर आवाज बुलंद कर रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 01:48 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 05:08 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: BJP मुख्‍यालय पर MP रामटहल के समर्थकों ने की नारेबाजी-प्रदर्शन
Lok Sabha Election 2019: BJP मुख्‍यालय पर MP रामटहल के समर्थकों ने की नारेबाजी-प्रदर्शन

रांची, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 - भाजपा के रांची के सीटिंग सांसद रामटहल चौधरी के तेवर तल्‍ख हो गए हैं। उन्‍होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कटा तो जनता करारा जवाब देगी। अभी हजार कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। अगर टिकट कटता है तो 10 से 20 हजार कार्यकर्ताओं के साथ बैठेंगे। कार्यकर्ता जो चाहेंगे, वही होगा। रामटहल ने टिकट की घोषणा अब तक नहीं होने पर कहा कि कुछ पेंच तो जरूर है। उन्‍होंने कहा कि 50 वर्षों से राजनीति में हूं। उम्र की बात बेमानी है। केंद्रीय नेतृत्व पर अब भी भरोसा है कि सब ठीक हो जाएगा। वे होली मिलन के बहाने जुटे कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए।

loksabha election banner

इधर रामटहल चौधरी के टिकट में देरी पर उग्र हुए कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । पार्टी पर दबाव बनाते हुए कार्यकर्ता कह रहे हैं कि उनके नेता निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे लेकिन मैदान नहीं छोड़ेंगे। राजधानी रांची के आरटीसी कॉलेज में 500 से अधिक कार्यकर्ता जुटे। आरटीसी स्कूल के हॉल में सभी लोग एडजस्ट नहीं हो सके तो समर्थक कॉलेज में पहुंच गए। कार्यकर्ता अपनी आवाज बुलंद करते हुए लगभग एक घंटे बाद बूटी से चलकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां रामटहल के समर्थकों ने अपने नेता के समर्थन में पुरजोर तरीके से आवाज बुलंद की। रांची से भाजपा उम्‍मीदवार बनाने को लेकर यहां नारेबाजी और हो-हंगामे के नजारे दिखे। प्रदेश कार्यालय पर बड़ी संख्‍या में ग्रामीण इलाकों से भाजपा कार्यकर्ता और रामटहल चौधरी के समर्थक जुटे थे।

बता दें कि टिकट मिलने में देरी पर रांची सांसद रामटहल चौधरी बिफर पड़े और सीधा कहा कि वे किसी की मेहरबानी से सांसद नहीं बने हैं। जब भी कुछ गलत होता है, तो मैं जरूर उसका विरोध करता हूं। उन्‍होंने कहा कि टिकट में देरी से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उनके एक इशारे पर कार्यकर्ता कुछ भी करने को तैयार हैं।

बढ़ती उम्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव अनुभव व कर्म से लड़ा जाता है। पहले पार्टी में ऐसा नहीं होता था। जिसे कार्यकर्ता चाहते हैं और जिस पर कोई दाग नहीं हो उस पर उम्र की क्यों बात की जा रही है, ऐसा नहीं होना चाहिए, जो लोग बेड पर हों उनके बारे में सोचा जा सकता है। लालकृष्ण आडवाणी का टिकट कटने पर उन्होंने कहा कि यह देखकर बहुत अफसोस होता है, आडवाणी असहाय की तरह बैठे नजर आते हैं। जिन्होंने दिनरात मेहनत करके पार्टी को इतना बड़ा बनाया है।

सांसद रामटहल चौधरी ने ये कहा
कार्यकर्ताओं में आक्रोश, किसी की मेहरबानी से नहीं बना सांसद
टिकट मिलने में देरी पर बोले, मेरे इशारे पर कार्यकर्ता कुछ भी करने को हैं तैयार 
उम्र को नहीं बनाया जाए बहाना, चुनाव अनुभव व कर्म से लड़ा जाता है
आडवाणी जी को असहाय देखकर काफी पीड़ा होती है, जिन्होंने दिन रात मेहनत की


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.