Rampur Lok Sabha Election Result: रामपुर सीट पर सपा नेता आजम खान का कब्जा, भाजपा की जयाप्रदा हारीं
Rampur Lok Sabha Election Result 2019 रामपुर सीट से सपा के आजम खान ने 559177 वोट पाकर चुनाव में जीत दर्ज की है। भाजपा की जयप्रदा दूसरे स्थान पर रहीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Rampur Lok Sabha Election Result 2019: रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के आजम खान ने 559177 वोट हासिल कर चुनाव में जीत दर्ज की है। यहां से भाजपा की जयप्रदा 449180 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, रामपुर लोकसभा क्षेत्र से नेपाल सिंह का निर्वाचन हुआ। उन्हें 358616 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने नासिर अहमद खान को 23435 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सपा थी। 2014 में कुल 59.27 प्रतिशत वोट पड़े।
रामपुर, उत्तर प्रदेश का शहर है। यह मुरादाबाद और बरेली के बीच में पड़ता है। शहर की स्थापना नवाब फैजुल्लाह खान ने की थी। उन्होंने 1774-1794 तक यहां शासन किया। रामपुर का चाकू उद्योग प्रसिद्ध है इसके अलावा यहां चीनी, कपड़े और चीनी मिट्टी का भी काम होता है।
चीनी, वस्त्र तथा चीनी मिट्टी के बरतन के उद्योग भी नगर में हैं। रामपुर नगर में अरबी भाषा का एक महाविद्यालय है। रामपुर क़िला, रामपुर रज़ा पुस्तकालय और कोठी ख़ास बाग़ रामपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप