Move to Jagran APP

Rajnath Singh in Odisha: 2030 तक भारत दुनिया के श्रेष्ठ तीन देश में स्थान बनाएगा

Rajnath Singh Rally in Odisha ओडिशा में भाजपा की विजय संकल्प सभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस एवं बीजद पर सीधा हमला बोला।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 01:54 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 01:54 PM (IST)
Rajnath Singh in Odisha: 2030 तक भारत दुनिया के श्रेष्ठ तीन देश में स्थान बनाएगा
Rajnath Singh in Odisha: 2030 तक भारत दुनिया के श्रेष्ठ तीन देश में स्थान बनाएगा

भुवनेश्वर, जेएनएन। जाजपुर जिला के बरी विधानसभा क्षेत्र में गोविन्दबाड़ी मैदान में गुरुवार को आयोजित भाजपा के विजय संकल्प सभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस एवं बीजू जनता दल दोनों ही पार्टियों पर सीधा हमला बोला। इसके साथ ही गृहमंत्री ने लोगों में यह विश्वास भी पैदा करने का प्रयास किया कि और आश्वासन दिया कि यदि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। इसे हम नहीं कह रहे हैं बल्कि दुनिया के राजनीतिक पंडित कहते हैं कि भारत में बेहतर सरकार चलाने वाली केवल भाजपा ही राजनीतिक पार्टी है।

loksabha election banner

गृहमंत्री ने कहा कि 2030 तक भारत दुनिया के शीर्ष तीन श्रेष्ठ राज्यों में शामिल कराने का हमारी सरकार लक्ष्य लेकर काम कर रही है। आपको विश्वास दिलाता हूं कि दुनिया के श्रेष्ठ देश अमेरिका, रूस एवं चीन में से किसी एक को पीछे छोड़कर भारत शीर्ष तीन में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि इसका कारण है कि मोदी जी उसी रफ्तार से विकास कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि 2014 तक जो भारत दुनिया के में 9वें स्थान पर था आज वही भारत 6ठवें स्थान पर पहुंच गया है। कुछ ही महीनों बाद भारत दुनिया में 5वें स्थान पर होगा। 2030 तक भारत तीसरे स्थान पर आ जाएगा। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के समय एवं नवीन बाबू के रहते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना पहले भी चल रही थी और अब चल रही है। 2008 से 2014 तक केवल 25 लाख मकान बने थे मगर 2014 से 2019 के बीच में साढञे चार साल में 1 करोड़ 20 लाख मकान बनाकर हमारी सरकार ने लोगों के हवाले कर दिया है। 1947 से 2014 तक केवल 12 करोड़ गैस संयोग दिया गया मगर हमारी सरकार ने साढ़े चार साल में 16 करोड़ लोगों को गैस संयोग दिया गया है। 2022 तक भारत में हर व्यक्ति के पास पक्का घर होगा और हर घर में गैस सिलेंडर होगा। यही कारण है कि आज भारत काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। शासन काल में प्रतिदिन 8 से 9 किमी हाईवे सड़कें बनती थी मोदी जी के शासन काल में 30 से लेकर 32 किमी. तक हाईवे सड़के बन रही है। कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि कितना समय आपको देश की गरीबी दूर करने के लिए चाहिए।

गृह मंत्री ने कहा कि किसान, मजदूरों तथा व्यापारी हर वर्ग के लोग जिनकी उम्र 60 साल हो जाएगी उन्हें तीन हजार रुपया पेंशन हमारी सरकार देगी। यह पेंशन सभी को दी जाएगी। भारत आगे बढ़ रहा है और इसके लिए आप सबका सहयोग चाहिए। आयुष्मान योजना पर भी नवीन पटनायक पर हमला बोला। मोदी जी ने आयुष्मान भारत योजना को लागू किया है, जिसे देश की हर सरकार ने लागू किया है। आयुष्मान भारत योजना का कार्ड जिसके पास होगा, उसका हर साल पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज होगा। नवीन पटनायक ने ऐसी योजना को लागू नहीं किया है, यह दुखद है। 20 साल तक आपने नवीन बाबू को मुख्यमंत्री के रूप में देख लिया भाजपा को पांच साल का मौका दो। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.