Loksabha Elections 2019 : राज बब्बर ने कहा - पीएम मोदी और शाह का राष्ट्रवाद झूठा
काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की गारेखपुर में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा थी। उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर बोला।
By Edited By: Published: Fri, 17 May 2019 03:06 PM (IST)Updated: Fri, 17 May 2019 05:51 PM (IST)
गोरखपुर,जेएनएन। काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि मोदी व शाह का राष्ट्रवाद झूठा है। भारत माता की आत्मा काग्रेस में बसती है। देश को स्वतंत्र कराने के लिए काग्रेस के शीर्ष नेताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी है। भाजपा आज जिस राष्ट्रीयता व राष्ट्रवाद का नाम जप रही है, उस भाजपा का आजादी के आदोलन में कोई योगदान नहीं है। राज बब्बर शहर के तिवारीपुर मोहल्ले में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी के पास फाटाफाटी नामक संगठित गिरोह है जो विभिन्न प्रदेशों में जाकर गुंडागर्दी व अराजकता फैलाता है।
पश्चिम बंगाल में इसी गिरोह ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़कर उपद्रव कराया है। प्रधानमंत्री का सेना के नाम पर वोट मागना उनकी हताशा का परिचायक है। भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के बारे में उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद वह फिर नहीं दिखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर जिला प्रशासन ने प्रमोद तिवारी का हेलीकाप्टर हरपुर-बुदहट में नहीं उतरने दिया। योगी अपनी साख बचाने के लिए गोरखपुर में जगह-जगह सभाएं कर रहे हैं। 23 मई को मोदी साम्राच्य का अंतिम दिन है। इसी दिन वह गुजरात चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है। कांग्रेस ने देश के गरीबों को 72 हजार रुपये सालाना देने को कहा है तो अवश्य मिलेगा। इसके लिए कहीं से अतिरिक्त धन जुटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता द्विजेंद्र राम त्रिपाठी ने कहा कि काग्रेस देश की जनता को आपस में जोडऩे का कार्य करती है जबकि भाजपा तोडऩे का।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें