विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Loksabha Election 2019 : राहुल- प्रियंका की सहारनपुर, शामली व बिजनौर की जनसभाएं रद

By Ashu SinghEdited By:
Published: Mon, 08 Apr 2019 01:19 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 03:25 PM (IST)

सोमवार को सहारनपुर में राहुल गांधी और प्रियंका की रैली से पहले मौसम खराब होने के कारण रैली शुरू होने में देरी की संभावना जताई जा रही है।

Loksabha Election 2019 : राहुल- प्रियंका की सहारनपुर, शामली व बिजनौर की जनसभाएं रद
Loksabha Election 2019 : राहुल- प्रियंका की सहारनपुर, शामली व बिजनौर की जनसभाएं रद

मेरठ, जेएनएन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी की सहारनपुर, शामली व बिजनौर में आज प्रस्‍तावित जनसभाएं रद कर दी गई हैं। सहारनपुर के कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने मंच से बताया कि खराब मौसम के कारण उडान की अनुमति न मिल पाने के कारण तीनों जनसभाएं रद कर दी गई हैं। इमरान ने बताया कि अगर मौसम ठीक रहा तो मंगलवार को प्रियंका सहारनपुर में रोड शो करेंगी।

राहुल और प्रियंका की रैली रद होने के बाद कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी की बिजनौर इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह 11 बजे, सहारनपुर के गांधी मैदान में दोपहर साढ़े 12 बजे, शामली के वीवी कॉलेज के मैदान पर दोपहर करीब ढाई बजे सभा होनी थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी सभा को संबोधित करना था। यह सभा पार्टी प्रत्याशी इमरान मसूद के लिए आयोजित की गई थी। सवेरे से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरु हुई,लेकिन अचानक मौसम ने पलटा मारा और आसमान पर काले बादल व आंधी शुरु हो गई। तेज आंधी में पंडाल में कुर्सियां उधर-उधर फैल गई।
बिगड़े मौसम के बावजूद पहुंचे लोग
हालांकि बिगड़े मौसम के बावजूद लोगों का रैली स्थल पर पहुंचा जारी था। राहुल गांधी व प्रियंका को दोपहर 12 बजे सहारनपुर पहुंचना था,लेकिन खराब मौसम के कारण दोनों ही एक बजे तक भी रैली स्‍थल तक नहीं पहुंच पाए थे। खराब मौसम के कारण रैली में देरी होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि सहारनपुर सभा के बाद दोनों को कैराना लोकसभा में प्रस्तावित पार्टी प्रत्याशी हरेंद्र मलिक की सभा को भी संबोधित करना है।