Move to Jagran APP

त्रिपुरा में राहुल के कदम रखते ही कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के उपाध्यक्ष समेत ये बड़े नेता

त्रिपुरा में कई भाजपा नेताओं ने पार्टी छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली है। पार्टी उपाध्यक्ष सुबल भौमिक के साथ अनुसूचित जाति मोर्चा और किसान मोर्चा के नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 08:41 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 08:41 AM (IST)
त्रिपुरा में राहुल के कदम रखते ही कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के उपाध्यक्ष समेत ये बड़े नेता
त्रिपुरा में राहुल के कदम रखते ही कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के उपाध्यक्ष समेत ये बड़े नेता

नई दिल्ली, एएनआइ। त्रिपुरा में राहुल गांधी के कदम रखते ही भाजपा को झटका लगा है। त्रिपुरा में भाजपा उपाध्यक्ष सुबल भौमिक ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ले ली। कांग्रेस ज्वाइन करते हुए सुबल भौमिक ने खुद को कट्टर कांग्रेसी बताया है। पिछले 35 साल से भौमिक कांग्रेस में थे, सिर्फ पांच साल ही भाजपा में रहे हैं।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) का बिगुल बजने के साथ ही त्रिपुरा में सियासी पारा गरम हो गया है। भाजपा के सुबल भौमिक के साथ ही अन्य दो नेताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है। भाजपा के ही अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता प्रकाश चंद्र दास ने भी भाजपा से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इसके अलावा भाजपा के एक और नेता व पार्टी में किसान मोर्चा संगठन से जुड़े प्रांतोष देवनाथ ने भी चुनाव पूर्व भाजपा से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस की सदस्यता ली है।


प्रदेश में भाजपा के उपाध्यक्ष सुबल भौमिक ने खुद को कट्टर कांग्रेसी बताते हुए कहा कि वो पिछले 35 साल से कांग्रेसी है, केवल कुछ समय पांच साल के लिए वो भाजपा में थे। इसलिए कांग्रेस में मेरी उनकी घर वापसी हो गई है। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सुबल भौमिक समेत अन्य नेताओं का त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्दोत किशोर देव बर्मन ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से पार्टी छोड़ने वाले नेताओं का उनके ही घर (कांग्रेस) में एक बार फिर से स्वागत है। कांग्रेस में सभी के लिए सम्मान के साथ दरवाजे खुले हुए हैं।

गौरतलब है कि त्रिपुरा में कल राहुल गांधी ने एक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक की थी। त्रिपुरा में राहुल गांधी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया था। जनसभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि अरुणाचल के युवा बाकी प्रदेशों में जाकर नार्थ इस्ट का नाम रौशन करते हैं, अपने काम से पूरी दुनिया में नाम रौशन करते हैं। लेकिन, यहां नरेन्द्र मोदी युवाओं को गोली मारकर शहीद करते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.