Move to Jagran APP

Rae Bareli Lok Sabah Seat: जब BJP प्रत्याशी ने सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के छुए पैर, हैरान कर गया नजारा

आज लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण का मतदान हो रहा है। देश के 7 राज्यों के 51 संसदीय क्षेत्रों में मतदान जारी है।

By NiteshEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 01:03 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 01:21 PM (IST)
Rae Bareli Lok Sabah Seat: जब BJP प्रत्याशी ने सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के छुए पैर, हैरान कर गया नजारा
Rae Bareli Lok Sabah Seat: जब BJP प्रत्याशी ने सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के छुए पैर, हैरान कर गया नजारा

नई दिल्ली, जेएनएन। आज लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण का मतदान हो रहा है। देश के 7 राज्यों के 51 संसदीय क्षेत्रों में मतदान जारी है। इस चरण में कई ऐसे नेता हैं जिनकी किस्मत दांव पर है। इनमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मायावती, राजनाथ सिंह सरीखे हाई प्रोफाइल नेता शामिल हैं। वैसे सियासत दूर से समझने में जितनी आसान दिखती है वो पास से उतनी ही जटिल है। राजनीति में कब, कौन किधर का हो जाए कहना मुश्किल है। यहां जो दिखता है असल में वो होता नहीं है, और जो होता है वो दिखता नहीं है। कई बार दिल नहीं मिलते फिर भी हाथ मिलाना पड़ता है। शायर वसीम बरेलवी और बशीर बद्र साहब के दो शेर सियासत में हमेशा मौजू हैं। एक बार नजर-ए इनायत कीजिए...

loksabha election banner

जहां एक ओर वसीम साहब कहते हैं...

उसी को जीने का हक़ है इस ज़माने में
जो इधर का लगता रहे और उधर का हो जाए

तो वहीं बशीर साहब राजनीति पर चोट करते हुए कहते हैं...

सियासत की अपनी अलग एक जुबां है
लिखा हो जो इकरार इंकार पढ़ना

आज वोटिंग के दौरान रायबरेली से एक मजेदार वीडियो सामने आया है। दरअसल यहां से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव लड़ रही हैं, उनके संसदीय क्षेत्र में आज मतदान हो रहा है। रायबरेली में सोनिया गांधी के सामने भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह मैदान में हैं। रायबरेली के केंद्रीय विद्यालय में आज भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह और कांग्रेस की प्रत्याशी सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा का आमना सामना हुआ, तब दिनेश सिंह ने केएल शर्मा के पैर छूकर आशीर्वाद मांगा। यह दृश्य कई लोगों को चौंका गया। हो सकता है यह सियासत में गिरते स्तर के बीच बड़प्पन का एक शानदार नजारा हो या फिर किसी मजबूरी में दिनेश सिंह ने सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा का पैर छुआ हो। मसला चाहें जो हो इस वीडियो की हर ओर चर्चा है।

पांचवीं बार मैदान में सोनिया गांधी

बता दें कि रायबरेली सोनिया गांधी की परंपरागत सीट है, सियासी पंडितों का मानना है कि यहां बड़े उलटफेर की उम्मीद कम है। रायबरेली से कुल 15 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं। सपा-बसपा गठबंधन सोनिया गांधी के समर्थन में पहले से ही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.