Move to Jagran APP

Purvi Champaran Election Result 2019 : राधामोहन सिंह ने की जीत हासिल

Purvi Champaran Election Result 2019 पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से भाजपा के राधामोहन सिंह ने महागठबंधन के रालोसपा उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह को पराजित किया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 03:24 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 03:34 PM (IST)
Purvi Champaran Election Result 2019 : राधामोहन सिंह ने की जीत हासिल
Purvi Champaran Election Result 2019 : राधामोहन सिंह ने की जीत हासिल

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Purvi Champaran Election Result 2019: पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राधामोहन सिंह ने महागठबंधन के रालोसपा उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह को पराजित किया। भाजपा के राधामोहन सिंह को पांच लाख 15 हजार 995 मत मिले जबकि रालोसपा के आकाश कुमार सिंह को दो लाख 47 हजार 163 मत हासिल हुए। राधामोहन सिंह ने दो लाख 68 हजार 832 मतों के अंतर से जीत हासिल की। भाजपा के उम्मीदवार राधामोहन सिंह का आकाश कुमार सिंह के साथ सीधा मुकाबला रहा।

loksabha election banner

  तीसरा स्थांन नोटा के नाम रहा। नोटा के रूप में 20 हजार 085 मत पड़े। राधामोहन सिंह मोदी सरकार में कृषि व किसान कल्याण मंत्री रहे। इस बार के रालोसपा प्रत्याशी आकाश पूर्वी चंपारण के पूर्व सांसद व राज्यसभा सदस्य डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटा है। 

किसे मिले कितने वोट, जानिए

लोकसभा चुनाव की मतगणना में एनडीए के भाजपा उम्मीादवार राधामोहन सिंह को कुल पांच लाख 15 हजार 995 मत मिले। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रालोसपा के आकाश कुमार सिंह को दो लाख 47 हजार 163 मत हासिल हुए। इसके पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी चंपारण सीट से बीजेपी के राधामोहन सिंह चुने गए थे। तब उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के विनोद श्रीवास्तव थे। राजद के विनोद श्रीवास्त व को दो लाख 08 हजार 289 वोट मिले थे। राधामोहन सिंह ने एक लाख 92 हजार 163 मतों से राजद प्रत्याशी को हराया था। उस वक्त तीसरे स्थान पर जदयू के अवनीश कुमार सिंह रहे। उन्हें एक लाख 28 हजार 604 मत मिले थे।लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर

1. जीते: राधामोहन सिंह (भाजपा): 5,15,995 वोट

2. निकटतम प्रतिद्वंद्वी आकाश कुमार सिंह (रालोसपा) : 2,47, 163 वोट

3. नोटा: 45637 वोट

लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर

जीते: राधामोहन सिंह (भाजपा): 400452 वोट

निकटतम प्रतिद्वंद्वी: विनोद श्रीवास्तसव (राजद): 208289 वोट

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.