Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : भाजपा विधायक के भाई का टिकट कटा, अब महेंद्र प्रसपा प्रत्याशी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने अकबरपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बदला।

By AbhishekEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 11:29 AM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 11:29 AM (IST)
Loksabha Election 2019 : भाजपा विधायक के भाई का टिकट कटा, अब महेंद्र प्रसपा प्रत्याशी
Loksabha Election 2019 : भाजपा विधायक के भाई का टिकट कटा, अब महेंद्र प्रसपा प्रत्याशी
कानपुर, जेएनएन। अकबरपुर लोकसभा सीट से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। भाजपा विधायक के बड़े भाई कैप्टन इंद्रपाल ङ्क्षसह पाल की जगह अब सपा छोड़कर प्रसपा में शामिल हुए महेंद्र सिंह यादव के नाम की घोषणा की गई है।

प्रसपा ने अकबरपुर लोकसभा सीट के लिए 19 मार्च को सिकंदरा विधायक अजीत पाल के बड़े भाई कैप्टन इंद्रपाल ङ्क्षसह को प्रत्याशी घोषित किया था। एक सप्ताह बाद ही बुधवार को जारी लिस्ट में प्रसपा ने इनका टिकट काटकर जगईखेड़ा कानपुर निवासी महेंद्र सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित किया। वह कानपुर में सपा के जिलाध्यक्ष ग्रामीण रह चुके हैं। इसके अलावा कॉपरेटिव बैंक के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। उनकी पत्नी मंजू यादव मिल्क बोर्ड की चेयरमैन रह चुकी हैं। कानपुर देहात प्रसपा जिलाध्यक्ष राजेश ङ्क्षसह कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने टिकट परिवर्तन की जानकारी दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.