Lok Sabha Election 2019 : मोदी जैसा कमजोर और कायर प्रधानमंत्री नहीं देखा : प्रियंका
प्रतापगढ़ में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा मौजूद हैं। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा पीएम मोदी पर बरस पड़ीं।
प्रतापगढ़ : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा ने कहा कि उन्होंने इससे पहले नरेंद्र मोदी जैसा कमजोर और कायर प्रधानमंत्री नहीं देखा। हमेशा विज्ञापनों में और टीवी में दिखने से राजनीतिक शक्ति नहीं बढ़ती, बल्कि जनता की समस्याओं को सुलझाने और विरोधियों की बातों को भी समझने से ही ताकत बढ़ती है। वही सही मायनों में राजनेता होता है।
प्रियंका गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे प्लाजा पैलेस में प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना सिंह के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना सिंह एवं वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रयागराज में प्रियंका के समर्थक मायूस, नहीं होगा रोड शो
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा 10 मई को प्रयागराज फिलहाल नहीं आ रही हैं। पार्टी सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार ऐसी जानकारी मिलने से उनके समर्थकों में मायूसी दिखने लगी है। बता दें कि छठें चरण में 10 मई यानी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। कांग्रेसी नेताओं द्वारा कहा जा रहा था कि शुक्रवार को प्रियंका गांधी यहां कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुंद तिवारी ने बताया था कि इलाहाबाद संसदीय सीट के प्रत्याशी योगेश शुक्ल के समर्थन में यमुनापार में और फूलपुर संसदीय सीट के प्रत्याशी पंकज निरंजन पटेल के समर्थन में रोड शो करेंगी। इस दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करने की बात कही थी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप