विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी बोलीं, मुझसे चमत्‍कार की उम्‍मीद न करें, बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती जरूरी

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Mon, 18 Feb 2019 11:19 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 01:01 AM (IST)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उप्र के बुंदेलखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि वे उनसे किसी चमत्कार की उम्मीद ना करें।

कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी बोलीं, मुझसे चमत्‍कार की उम्‍मीद न करें, बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती जरूरी
कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी बोलीं, मुझसे चमत्‍कार की उम्‍मीद न करें, बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती जरूरी

 नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उप्र के बुंदेलखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि वे उनसे किसी चमत्कार की उम्मीद ना करें। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रदर्शन बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती पर निर्भर रहेगा।

कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूद रहे एक नेता ने बताया कि प्रियंका ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कोई भी कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। दिल्ली के 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर स्थित कांग्रेस के वार रूम में आयोजित इस बैठक के दौरान प्रियंका ने बुंदेलखंड में आने वाली सभी 19 विधानसभा और चार लोकसभा सीटों के बूथ स्तरीय संगठन की समीक्षा की। बुंदेलखंड क्षेत्र में झांसी-ललितपुर, बांदा, जालौन और हमीरपुर लोकसभा सीटें आती हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कहा है। एक नेता ने प्रियंका के हवाले से बताया, 'मैं कोई चमत्कार नहीं कर सकती। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है और मुझे पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आपके समर्थन की जरूरत है।'

बैठक में नेताओं ने प्रियंका से कहा कि उन्हें उनमें इंदिरा गांधी की झलक दिखती है। उन्होंने प्रियंका को रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा भी भेंट की। प्रियंका ने कहा कि उन्हें झांसी की रानी से प्रेरणा मिलती है।