Move to Jagran APP

LokSabha Election 2019: दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वचन, एकदम खोखला: प्रियंका

लखीमपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो में लोगों को संबोधित किया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 06:32 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 06:32 PM (IST)
LokSabha Election 2019: दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वचन, एकदम खोखला:  प्रियंका
LokSabha Election 2019: दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वचन, एकदम खोखला: प्रियंका

लखीमपुर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को संजीवनी देने के लिए बेहद सक्रिय पार्टी की महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी काफी प्रयास करने में लगी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कस्बे में रविवार को रोड शो के लिए पहुंची। यहां उन्‍होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि विकास सिर्फ भाजपा के प्रचार में ही दिख रहा है। वास्तविकता इससे बहुत दूर है। बीते पांच सालों में सिर्फ धौरहरा में ही नहीं कहीं भी विकास नहीं हुआ है। रोजगार का प्रचार झूठा है। नौजवानों को नौकरी नहीं मिली है। उन्‍होंने दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वचन दिया था, जो एकदम खोखला दिखा। 

loksabha election banner

पांच सालों तक किसानों को खाद, बीज, पानी नहीं मिला। अब जब चुनाव आया तो किसान सम्मान योजना बनाई। यह योजना किसानों का सम्मान नहीं बल्कि अपमान है। इस योजना के नाम पर किसानों को महज 6,000 रुपये दिए जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस ने इसके बदले में न्याय लाई है। हर गरीब परिवार को 72,000 रुपये सालान दिए जाएंगे, किसानों को सम्मान के लिए अलग से बजट बनेगा। जहां भी कांग्रेस की सरकार बनी, मात्र दस दिन में किसानों का कर्ज माफ हुआ है। प्रधानमंत्री अब प्रचार मंत्री बन गए हैं। 

तेज धूप और तपिश के बीच सामने से चेहरे को झुलसा देने वाली सूरज की किरणों के बावजूद उनके चेहरे पर चिर परिचत मुस्कान तैरती रही।

वहीं, प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान एक कहानी से भाजपा सरकार की तुलना की। उन्‍होंने कहा कि जब मेरे बच्‍चे छोटे थे। तब मैं उन्‍हें सुलाते वक्‍त कहानियां सुनाती थी। एक अग्रेंजी लेखक कि एक कहानी मुझे बहुत पसंद थी और अाज की जो सरकार है, उसे देखकर उस कहानी की याद आती है। कहानी थी कि एक बड़ा सा तालाब था, उस तालाब में कछुओं का राजा था। वो बहुत अहंकारी था। एक दिन उस कछुए के राजा ने ऊपर आसमान में चांद देखा और कहा कि यह मुझसे ऊंचा कैसे हो गया। तब उसके किसी मंत्री ने कहा कि हम इस चांद से ऊंचे नहीं हो सकते। इसके बाद कछुओं के राजा ने एक के ऊपर एक कछुओं को खड़ा कर दिया। ऐसा करते हुए 1000 कछुओं की ढेर बना दी। उसके बाद राजा उनपर चढ़कर ऊपर पहुंच गए और उनको लगने लगा कि मैं चांद से भी बड़ा हो गया हूं। नीचे जो कछुए थे, उनकी कमर टूट गई। सबसे नीचे जो कछुए था , उसने कई दिनों से खाना नहीं खाया था। उसे जोर से डकार आई और सारे कछुए नीचे गिर गए। इस कहानी से मुझे इस सरकार की याद आती है। 

बता दें, लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के दौरान राजनीति में सक्रिय होने वाली प्रियंका भाई राहुल गांधी तथा मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभा तथा रोड शो कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.