Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : जमशेदपुर नहीं आ रहीं प्रियंका गांधी

Lok Sabha Election 2019. शुक्रवार को कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जमशेदपुर में रोड शो की दिनभर चली चर्चा झूठी निकली।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 01:27 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 08:55 AM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 :  जमशेदपुर नहीं आ रहीं प्रियंका गांधी
Lok Sabha Election 2019 : जमशेदपुर नहीं आ रहीं प्रियंका गांधी

जमशेदपुर, जेएनएन। Lok  Sabha Election 2019 छठे चरण में कोल्हान की दो सीटों पर कांग्रेस ने प्रचार पर पूरा जोर लगा दिया है। गुरुवार को दिनभर इस बात की चर्चा रही कि चाईबासा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मंगलवार को हुई सभा के बाद अब शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के जमशेदपुर में रोड शो करेंगी। हालांकि शाम को आधिकारिक तौर पर पुष्टि हुई कि प्रियंका गांधी का शुक्रवार को जमशेदपुर में रोड शो का कोई कार्यक्रम नहीं है। ऐसे किसी रोड शो के लिए जिला प्रशासन से अनुमति के लिए कोई आवेदन भी नहीं किया गया है। जमशेदपुर संसदीय सीट पर गठबंधन के तहत झामुमो के चंपई सोरेन उम्मीदवार हैं। प्रियंका गांधी का शुक्रवार को बोकारो में कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद के पक्ष में रोड शो किए जाने की चर्चा है।

loksabha election banner

शुकवार को छठे चरण का प्रचार थम जाएगा। ऐसे में प्रियंका का रोड शो जमशेदपुर में होने की सूचना वायरल होने से इसे विपक्षी गठबंधन के लिए अहम माना जा रहा है। हालांकि शाम तक यह स्‍पष्‍ट हो गया कि प्रियंका गांधी शुक्रवार को जमशेदपुर नहीं आ रही हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.