Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : कांग्रेस कभी धोखा नहीं करती, जो कहती है वो करती है : प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज अमेठी में। कैंसर पीडि़त कांग्रेस नेता के घर पहुंची प्रियंका जाना हाल। मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में एक-एक कर कार्यकर्ताओं से होंगी रूबर

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 10:56 AM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 08:00 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 : कांग्रेस कभी धोखा नहीं करती, जो कहती है वो करती है : प्रियंका
Lok Sabha Election 2019 : कांग्रेस कभी धोखा नहीं करती, जो कहती है वो करती है : प्रियंका

अमेठी, जेएनएन। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। घर-घर जाकर प्रचार करें। लोगों को असिलियत बताते हुए ये कहें की यह चुनाव देश बचाने का चुनाव है। इसमें राहुल जी की जीत नहीं देश की जीत है। यह बातें प्रियंका गांधी ने कहीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने Lok Sabha Election 2019 के तहत उत्तर प्रदेश की कमान अब अपने हाथ में ले ली है। वह जगह-जगह जाकर रोड शो कर रही हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी का चुनावी काफिला आज (बुधवार) अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र अमेठी स्थित मुसाफिरखाना एएच इंटर कॉलेज पहुंचा।

prime article banner

यहां 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम के तहत 1956 बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका की चुनाव तैयारियों की मीटिंग शुरू हो गई है। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र भी देंगी। बता दें, चुनावी काफिला लखनऊ से हैदरगढ़ के रास्ते अमेठी पहुंचा। मुसाफिरखाना के गौरीगंज तिराहे पर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका का स्वागत किया। कमरौली के रोड नंबर एक पर वाहन से उतर कर प्रियंका ने पैदल रोड शो किया और लोगों से मिली। 

प्रियंका गांधी ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मुद्दों का राजनीति करण कर रहे है, जो नहीं होना चाहिए। मेरे हिसाब से जो असली मुद्दे है उसपे चर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस ने कहा है की किसानों का कर्जा माफ होंगे। मध्यप्रदेश, राजस्थान में दस दिन में कर्जमाफी की घोषणा कर थी थी। वैसे ही न्याय स्कीम भी सभी को मिलेगी। कांग्रेस कभी धोखा नहीं करती है। जो कहती है वो करती है।

मीडियाकर्मियों के बयान प्रियंका के आने से कोई असर नहीं पड़ेगा, कांग्रेस के पैर ज़मीन पर है ही नहीं। इस सवाल पर प्रियंका ने चुप्पी साधी। सीएम योगी के बयान चुनाव में मंदिर-मंदिर जाने की बात पर प्रियंका ने कहा कि उन्हें क्या मालूम मैं मंदिर जाती हूं की नहीं। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रियंका ने कहा की पार्टी चाहेगी तो वह चुनाव ज़रूर लड़ेंगी। ख़ुद मेरी इच्छा है कि मैं पार्टी के लिए कुछ काम करूँ। अभी संगठन का बहुत काम है। अब मैं फ़ुलटाइम राजनीति के लिए आइ हूँ।

कैंसर से पीड़ित कांग्रेस नेता के घर पहुंच जाना हाल, किया पैदल रोड शो
प्रियंका गांधी का हजारीगंज, अशरफपुर, चिलौली व इन्हौना समेत कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह और स्वागत सत्कार से प्रियंका अभिभूत नजर आईं। वाहन से नीचे उतरकर प्रियंका कार्यकर्ताओं से मिली और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद प्रियंका कैंसर बीमारी से पीड़ित इन्हौना कस्बा निवासी प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य मो.लतीफ के घर पहुंचकर उनका हाल जाना। इस दौरान उनके परिजनों से भी मुलाकात की। यहां से निकलकर वह जगदीशपुर पहुंची। कमरौली के रोड नंबर एक पर वाहन से उतर कर प्रियंका ने पैदल रोड शो किया और लोगो से मिली।

हैदरगढ़ में तनुज के कान में मंत्र दे गईं प्रियंका 
प्रियंका गांधी का काफिला लखनऊ से चलकर दोपहर 12 बजे हैदरगढ़ पहुंचा। यहां स्वागत में उमडे़ कांग्रेसियों ने  'गरीब परिवार बहत्तर हजार' के नारे बुलंद कर दिए। पार्टी महासचिव की एक झलक पाने को कार्यकर्ता बेताब दिखे। इस दौरान डॉ.पुनिया व उनके पुत्र कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया भीड़ में पीछे छूट गए। प्रियंका अपने वाहन से उतरकर भीड़ की धक्कामुक्की को नजरअंदाज कर पुनिया तक स्वयं ही पहुंचीं। तनुज के कान में दो-तीन बार प्रियंका ने कुछ कहा तो पुनिया और प्रसन्न होते दिखे। तनुज से भी उन्होंने जनसंपर्क में और तेजी लाने को कहकर उत्साहित किया। 

'प्रियंका गांधी आईं हैं भाजपा घबराई है' के नारे 
अभिवादन करते हुए हैदरगढ कस्बे के बाहर तक गईं। इस दौरान कार्यकर्ता 'प्रियंका गांधी आईं हैं भाजपा घबराई है' के नारे भी बुलंद करते रहे। हैदरगढ-सुल्तानपुर मार्ग पर जाम की स्थिति सुबह 10 बजे से ही हो गई थी। प्रियंका के आने पर उनकी एक झलक पाने को कार्यकर्ता बेताब दिखे।

 

कार्यकताओं में भारी जोश
वहीं, पार्टी महासचिव के आगमन को लेकर कार्यकताओं के बीच भारी जोश देखने को मिला। हाथ में झंडा तो कोई फूल लिए इंतजार करता दिखाई दिया। ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर चाहने वालों की भीड़ जमा रही। वहीं, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। एसपीजी के जवान कस्बे में चप्पे-चप्पे पर नजर दौड़ाई जा रही है।

 

 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम के माध्यम कार्यकर्ताओं को देंगी गुरुमंत्र 
प्रियंका गांधी लखनऊ से हैदरगढ़, इन्हौंना, जगदीशपुर होते हुए अमेठी स्थित मुसाफिरखाना के एएच इंटर कॉलेज पहुंची। यहां कुछ ही देर में 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम के तहत 1956 बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा जारी है। इसके साथ कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र भी देंगी। देर शाम वह सड़क मार्ग से रायबरेली स्थित भूएमऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगी, जहां रात्रि विश्राम करेंगी।

अमेठी दौरे से पहले पोस्टर वॉर 
प्रियंका गांधी वाड्रा के अमेठी पहुंचने से पहले ही जिले स्थित मुसाफिरखाना कस्बे में जगह-जगह विरोधी पोस्टर लगाए गए। बताया जा रहा है कि यह पोस्टर समाजवादी पार्टी (सपा) के छात्र सभा नेता जयसिंह प्रताप यादव द्वारा लगवाए गए हैं। पोस्टर में लिखा गया- "देख चुनाव पहन ली सारी नहीं, चलेगी होशियारी। क्या खूब ठगती हो, क्यों पांच साल बाद ही अमेठी दिखती हो, साठ सालों का हिसाब दो।" 

28 मार्च को रायबरेली और 29 मार्च अयोध्या में 
गौरलतब हो कि प्रियंका गांधी 28 मार्च को अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी। यही नहीं प्रियंका गांधी का काफिला शुक्रवार यानी 29 मार्च को अयोध्या भी पहुंचेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.