23 को प्रधानमंत्री तो 19 अप्रैल को राजनाथ सिंह ओडिशा में जनसभा को करेंगे सम्बोधित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अप्रैल को ओडिशा के दौर पर आएंगे और 19 अप्रैल को केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ओडिशा के दौरे पर आएंगे।
By BabitaEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 03:34 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 03:34 PM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर 23 अप्रैल को ओडिशा के दौरे पर आएंगे। वह 23 अप्रैल को केंद्रपाड़ा एवं बालेश्वर में भाजपा के विजय संकल्प सभा में भाग लेंगे। यह जानकारी गुरुवार को भाजपा के राज्य प्रवक्ता गोलक महापात्र ने दी है। ठीक उसी तरह से 19 अप्रैल शुक्रवार को केन्द्र गृहमंत्री राजनाथ सिंह ओडिशा आ रहे हैं।
राजनाथ सिंह मयूरभंज, नयागड़, कटक शहर में सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा केन्द्र मंत्री मुक्तार अब्बास नकवी आगामी 20 अप्रैल को ओडिशा दौरे पर आएंगे। नकवी भाजपा के लिए केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट के अधीन केंद्रपाड़ा, सालेपुर एवं भद्रक लोकसभा के अधन भद्रक चुनाव क्षेत्र में सभा को सम्बोधित करेंगे।
यहां उल्लेखनीय है कि ये तीनों क्षेत्र में मुस्लिम आबादी अधिक है। ऐसे में इस क्षेत्र में मुक्तार अब्बास नकवी को चुनाव प्रचार के लिए लगाए जाने की बात कही जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें