Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections 2019: ओडिशा कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमित्रा जेना का इस्तीफा

Sumitra Jena. लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ओडिशा कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमित्रा जेना ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 06:21 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 06:21 PM (IST)
Lok Sabha Elections 2019: ओडिशा कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमित्रा जेना का इस्तीफा
Lok Sabha Elections 2019: ओडिशा कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमित्रा जेना का इस्तीफा

भुवनेश्वर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ओडिशा कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमित्रा जेना ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पहले चरण के चुनाव को महज दो दिन बचा हुआ है। बावजूद इसके राज्य कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। टिकट आवंटन को लेकर सुमित्रा ने नाराजगी जाहिर की है। वह भद्रक लोकसभा सीट से टिकट चाह रही थी, मगर टिकट नहीं मिला।

loksabha election banner

इस्तीफा देने के बाद सुमित्रा जेना ने कहा है कि जिसने कभी कांग्रेस का झंडा तक नहीं पकड़ा हो, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उसे टिकट दे रहे हैं। जिनके पास पैसा है, जो महिलाएं सोने के गहने से लदकर आ रही हैं, जिनके चेहरे पर सौंदर्य है जिसके पास 10 से 12 शराब की दुकान है, उन्हें टिकट दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मनमाने कार्य के लिए मैं पार्टी छोड़ रही हूं। बीजद को जिताने के लिए निरंजन पटनायक चाल चल रहे हैं। निरंजन पटनायक कांग्रेस में शकुनी की तरह काम कर रहे हैं। द्रौपदी के आंसू से जिस प्रकार से कौरवों का विनाश हो गया था, उसी प्रकार से कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के आंसू से कांग्रेस का विनाश हो जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.